menu-icon
India Daily

Kareena Kapoor: 'चोली के पीछे क्या है...', 31 साल बाद माधुरी के आइकॉनिक गाने पर थिरकीं करीना कपूर

Kareena Kapoor: करीना कपूर की फिल्म क्रू जो कि आजकल काफी चर्चा में है. फिल्म में करीना कपूर, माधुरी दीक्षित के आउकॉनिक गाने चोली के पीछे क्या है में थिरकती दिख रही हैं.

India Daily Live
Kareena Kapoor: 'चोली के पीछे क्या है...', 31 साल बाद माधुरी के आइकॉनिक गाने पर थिरकीं करीना कपूर

नई दिल्ली: 90 दशक के कुछ गाने हैं जो कि आज के लोग भी सुनना काफी पसंद करते हैं और उस पर उन्हें थिरकते हुए भी देखा गया है. Gen.G में रिमिक्स गानों को काफी तवज्जो दी जाती है. अब आप सोच रहे होंगे कि ये सब बात हम आपको क्यों बता रहे हैं तो 31 साल पहले एक फिल्म आई थी 'खलनायक', जिसका एक गाना था 'चोली के पीछे क्या है'. इस गाने को माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गया था.

अब इसी गाने को रिक्रिएट किया गया है जिसमें माधुरी दीक्षित को टक्कर देने के लिए करीना कपूर तैयार है. यह गाना करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'क्रू' का है, जिसमें करीना कपूर अपने मूव्स दिखाती दिख रही हैं. मेकर्स ने इस गाने को 20 मार्च को रिलीज किया है जो कि अब ट्रेंड कर रहा है.

करीना कपूर के बेहतरीन मूव्स

गाने में करीना कपूर ने पिंक कलर की साड़ी पहनी हैं जो कि उन पर काफी अच्छा लग रहा है. इसके साथ ही एक्ट्रेस ने ऑफ शोल्डर ब्लाउज कैरी किया है. करीना कपूर ने इस साड़ी के साथ बेहतरीन व्हाइट मोतियों का चोकर पहना है जो कि उनके लुक को और निखार रहा है. इसमें करीना कपूर का डांस देख आप भी उनके दीवाने हो जाएंगे.

'क्रू' फिल्म में करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन के अलावा दिलजीत दोसांझ और कपिल शर्मा भी हैं. फिल्म को राजेश कृष्णनन ने डायरेक्ट किया है, वहीं एकता कपूर, रिया कपूर और अनिल कपूर ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. फिल्म की बात करें तो यह 29 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है.