menu-icon
India Daily

48 की उम्र में भी कुंवारी क्यों हैं 'चिरैया' स्टार दिव्या दत्ता? क्यों बनाई है शादी के दूरी? बताया सच

दिव्या दत्ता ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा किया है. 48 साल की उम्र में भी सिंगल रहने की वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि वह किसी गलत रिश्ते में रहने से बेहतर खुद को प्राथमिकता देना पसंद करती हैं.

babli
Edited By: Babli Rautela
48 की उम्र में भी कुंवारी क्यों हैं 'चिरैया' स्टार दिव्या दत्ता? क्यों बनाई है शादी के दूरी? बताया सच
Courtesy: Social Media

मुंबई: दिव्या दत्ता बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं जिन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से अलग पहचान बनाई है. 1994 में अपने करियर की शुरुआत करने के बाद उन्होंने कई शानदार फिल्मों में काम किया और दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है. लेकिन उनकी प्रोफेशनल लाइफ जितनी सफल रही, उनकी पर्सनल लाइफ उतनी ही चर्चा में रही है. 48 साल की उम्र में भी उन्होंने शादी नहीं की है और अब उन्होंने इसके पीछे की वजह भी साफ कर दी है.

दिव्या दत्ता ने खुलकर बताया कि उन्होंने अपनी पिछली गलतियों से बहुत कुछ सीखा है. उनका कहना है कि वह किसी भी ऐसे रिश्ते में नहीं जाना चाहतीं जो उन्हें खुश न रख सके. उन्होंने कहा कि अगर सही इंसान मिले तो शादी एक खूबसूरत चीज है, लेकिन अगर ऐसा न हो तो सिंगल रहना बेहतर है. उनके अनुसार, किसी खराब रिश्ते में रहकर खुद को खो देने से बेहतर है कि इंसान खुद से प्यार करना सीखे.

48 साल की उम्र में क्यों कुवारी हैं दिव्या दत्ता?

दिव्या ने यह भी बताया कि उनका करियर काफी डिमांडिंग रहा है. काम की वजह से उन्हें रिश्तों में वह स्थिरता नहीं मिल पाई जो एक मजबूत रिश्ते के लिए जरूरी होती है. उन्होंने कहा कि कई अच्छे लोगों से मिलने के बावजूद उन्हें ऐसा नहीं लगा कि वह उनके लिए सही हैं. इसलिए उन्होंने समझदारी से फैसला लेते हुए खुद को प्राथमिकता दी.

दिव्या दत्ता ने एक दिलचस्प बात यह भी कही कि उन्हें कभी कभी लगता है कि वह शादी के लिए ओवरक्वालिफाइड हैं. उन्होंने बताया कि एक समय था जब उन्हें लगता था कि जिंदगी में पूरा होने के लिए एक पार्टनर जरूरी है. लेकिन अब उनकी सोच बदल गई है. अब वह मानती हैं कि इंसान खुद में भी पूरा हो सकता है और खुशी के लिए किसी रिश्ते पर निर्भर होना जरूरी नहीं है.

प्यार के लिए अभी भी तैयार हैं दिव्या दत्ता

हालांकि दिव्या ने शादी नहीं की है, लेकिन उन्होंने यह साफ किया कि वह प्यार के खिलाफ नहीं हैं. अगर उन्हें कोई ऐसा इंसान मिलता है जिससे दिल से जुड़ाव महसूस हो, तो वह रिश्ता जरूर शुरू करना चाहेंगी. लेकिन वह किसी भी तरह का समझौता नहीं करना चाहतीं. उनके लिए रिश्ते में सम्मान और सच्चा जुड़ाव सबसे ज्यादा जरूरी है.

दिव्या दत्ता की जिंदगी में एक समय ऐसा भी आया जब उनकी सगाई हो चुकी थी. 2005 में उनकी सगाई संदीप शेरगिल से हुई थी, लेकिन यह रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका. हालांकि उन्होंने इस बारे में ज्यादा बात नहीं की, लेकिन माना जाता है कि इस अनुभव ने भी उनके नजरिए को प्रभावित किया. उन्होंने हमेशा इस विषय पर गरिमा बनाए रखी और निजी जिंदगी को निजी ही रखा.