menu-icon
India Daily

'धुरंधर 3' को लेकर चल रहे रूमर्स पर मुकेश छाबड़ा ने खत्म किया सस्पेंस! बोले- 'ऐसा कुछ नहीं होने वाला...'

हाल ही में एक इंटरव्यू में मुकेश छाबड़ा ने साफ कहा- 'ऐसा कुछ नहीं होने वाला. बहुत सारे रूमर्स हैं.' उन्होंने आगे बताया कि अगर धुरंधर 3 या कोई भी आधिकारिक अपडेट आएगा तो खुद वे अपने X अकाउंट पर घोषणा करेंगे. फैंस को किसी भी अनवेरिफाइड पोस्ट पर भरोसा न करने की सलाह भी दी.

antima
Edited By: Antima Pal
'धुरंधर 3' को लेकर चल रहे रूमर्स पर मुकेश छाबड़ा ने खत्म किया सस्पेंस! बोले- 'ऐसा कुछ नहीं होने वाला...'
Courtesy: x

मुंबई: फिल्म 'धुरंधर 2' रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. 19 मार्च को रिलीज हुई यह एक्शन फिल्म महज कुछ दिनों में ही 800 करोड़ क्लब में दाखिल हो चुकी है. लेकिन अब फैंस के बीच एक नया रूमर जोर पकड़ रहा था – धुरंधर 3 का 14 जून 2026 को रिलीज होने का दावा. सोशल मीडिया पर वायरल एक फोटो में दावा किया गया कि फिल्म के एंड क्रेडिट्स में ‘धुरंधर: द फाइनल चैप्टर’ का जिक्र है और रिलीज डेट 14 जून 2026 है.

अफवाह पर मुकेश छाबड़ा ने लगाया पूरी तरह से विराम

लेकिन कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने इस अफवाह पर पूरी तरह विराम लगा दिया है. हाल ही में एक इंटरव्यू में मुकेश छाबड़ा ने साफ कहा- 'ऐसा कुछ नहीं होने वाला. बहुत सारे रूमर्स हैं.' उन्होंने आगे बताया कि अगर धुरंधर 3 या कोई भी आधिकारिक अपडेट आएगा तो खुद वे अपने X अकाउंट पर घोषणा करेंगे. फैंस को किसी भी अनवेरिफाइड पोस्ट पर भरोसा न करने की सलाह भी दी.

बताया जा रहा है कि वायरल हुई वो इमेज एआई जनरेटेड और पूरी तरह फेक है. फिल्म धुरंधर 2 के एंड क्रेडिट्स में किसी तीसरी फिल्म का कोई जिक्र नहीं था. निर्देशक आदित्य धर ने भी अभी तक धुरंधर 3 की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. फिल्म धुरंधर 2 का सफर अभी भी शानदार है. पहले दिन ही 102.55 करोड़ रुपये की धांसू ओपनिंग के बाद शुक्रवार को 80.72 करोड़, शनिवार को 113 करोड़ और रविवार को 114.85 करोड़ की कमाई हुई. 

पहले सोमवार को 65 करोड़ नेट कलेक्शन के साथ भारत में कुल नेट 519 करोड़ और वर्ल्डवाइड 829 करोड़ रुपये पार कर चुकी है. रणवीर सिंह का तूफानी अवतार, जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस और आदित्य धर का निर्देशन दर्शकों को खूब भा रहा है. 

मुकेश छाबड़ा धुरंधर सीरीज के साथ पहले से जुड़े हुए हैं और उन्होंने रणवीर सिंह समेत पूरे कास्ट को चुनने में अहम भूमिका निभाई है. उनका यह बयान फैंस के लिए साफ संदेश है- अभी तो धुरंधर 2 का पूरा मजा लीजिए, भविष्य की बात बाद में होगी. फिल्म की सफलता के बाद फैंस धुरंधर 3 की मांग कर रहे थे, लेकिन मुकेश छाबड़ा का जवाब बिल्कुल स्पष्ट है – अफवाहों पर ध्यान न दें, आधिकारिक घोषणा का इंतजार करें. धुरंधर 2 अभी थिएटर्स में धूम मचा रही है.