नई दिल्ली: आज के समय में साइंस कितना भी आगे बढ़ गया है टेक्नॉलिजी का विकास हो गया है लेकिन आज भी कई लोग काला जादू, टोना-टोटका, वशीकरण, असुरी शक्तियों, पर विश्वास करते हैं. भले ही इसका कोई प्रमाण नहीं है. लेकिन आज भी आपकी दादी-दादा, नाना-नानी इस पर विश्वास करते हैं. वहीं पढ़े-लिखे लोग इसे अंधविश्वास मानते हैं, लेकिन आज भी आपके परिवार में आपकी नजर जरूर उतारी गई होगी. बच्चा पैदा होता है तो उसकी नजर उतारना तो हर घर में आज भी होता है.
अब आप सोच रहे होंगे कि ये सब हम आपको क्यों बता रहे हैं तो आपको बता दें कि अभी हाल ही में अजय देवगन की नई फिल्म आई है जो कि 'शैतान' है. इसकी चर्चा सोशल मीडिया पर जोरो-शोरों से हो रही है. इस फिल्म को आप देखेंगे तो आपको पता चलेगा कि जरूरी नहीं कि जो दिखता नहीं है, वो होता भी नहीं है. इस फिल्म का केंद्र काला जादू है जो कैसे एक हंसता-खेलता परिवार तबाह कर देता है.
कहानी एक ऐसे परिवार की है जो कि अपने परिवार के साथ छुट्टियां एन्जॉय करने के लिए फॉर्म हाउस जाता है और यहीं से फिल्म की कहानी एक नया मोड़ लेती है. फिल्म में अजय देवगन, कबीर के रोल में नजर आ रहे हैं वहीं इनकी पत्नी ज्योतिका, और बेटी जाह्नवी (जानकी बोडीवाला) और बेटे ध्रुव (अंगद राज) के रोल में नजर आ रहे हैं. इस फॉर्म हाउस में इस परिवार की मुलाकात एक अजनबी वनराज से मुलाकात होती है. वनराज का रोल आर माधवन निभा रहे हैं.
वनराज पहले कबीर की एक छोटी सी मदद करता है और यही से इनकी जान-पहचान होती है लेकिन कबीर को कहां पता था कि यह मदद उसको काफी भारी पड़ने वाली है. धीरे-धीरे करके आर माधवान उनकी बेटी को अपने वश में कर लेता है और यहां से भगवान और शैतान के बीच का खेल शुरू होता है.
फिल्म में आर माधवान की एक्टिंग का कोई जवाब नहीं, उन्होंने फिर अपनी एक्टिंग से ये साबित किया कि वह कितने बेहतरीन एक्टर है, वहीं एक्ट्रेस ज्योतिका ने भी लाजवाब एक्टिंग की है. अजय देवगन ने एक्टिंग बेहतरीन की लेकिन फैंस उनकी एक्टिंग को और ज्यादा देखना चाह रहे थे. बाकी आप फिल्म को एक बार जाकर जरूर देख सकते है. आपके मन में इस लेख को पढ़कर एक सवाल जरूर उठेगा कि आर माधवान आखिर ऐसा क्यों कर रहे हैं तो ये आपको फिल्म देखकर ही पता चलेगा.