TDP-BJP Alliance: 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी की कोशिश NDA के छतरी को बड़ा बनाने का है. बिहार, महाराष्ट्र के बाद अब आंध्र प्रदेश में चुनावी गठबंधन की पेंच को सुलझा लिया गया है. तेलुगु देशम और BJP के बीच शेयरिंग फॉर्मूला तैयार हो गया है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक TDP प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने बीजेपी और जनसेना दोनो को मिलकर 6 सीटें देने की पेशकश की है.
टीडीपी ने बीजेपी को 4 लोकसभा और 6 विधानसभा का ऑफर दे रही है. वहीं बीजेपी 6 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटें मांग रही है. टीडीपी बीजेपी को राजमुंदरी, तिरूपति, राजमपेट, अराकू 4 सीटें दे रही है, जबकि बीजेपी जिन 6 सीटों की मांग कर रही है उनमें राजमुंदरी, नरसापुरम, विजाग, विजयवाड़ा, हिंदूपुर और अराकू सीटें शामिल हैं.
आंध्र प्रदेश में लोकसभा के साथ विधानसभा के चुनाव होने है. टीडीपी विधानसभा में बीजेपी को कैकलुरु, धर्मावरम, विशाखा उत्तर, जम्मलमाडुगु, तिरुपति और दोनों गोदावरी जिलों में विधायक सीटों में से एक सीट देना चाहती है. बीजेपी उन सीटों को लेना चाहती है जिन पर उन्होंने 2014 में चुनाव लड़ा था. वहीं विधानसभा में पवन कल्याण की पार्टी जन सेना पार्टी को 24 सीटें दिये जाने की सहमति बनी है. गठबंधन को लेकर अंतिम दौर की बातचीत जारी है और जल्द ही इसकी औपचारिक ऐलान की उम्मीद है.
आंध्र प्रदेश में 25 लोकसभा और 175 विधानसभा सीटों पर चुनाव होने है. तेलुगु देशम पार्टी के प्रमुख और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के बीजेपी गठबंधन से नाता तोड़ने के छह साल बाद एनडीए में लौट रहे है. टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने बीते गुरुवार देर रात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इस दौरान दोनों नेताओं ने आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए गठबंधन की संभावना पर बातचीत की.