menu-icon
India Daily

'पिया तोसे नैना लागे रे...' पर रेखा ने किया जबरदस्त डांस, पिंक लहंगा-चोली में अभिनेत्री ने IIFA में लगाई आग

IIFA 2024 अवॉर्ड की शुरूआत अबु धाबी में हो चुकी है. ऐसे में यहां के कई वीडियो और फोटो सामने आई हैं. शाहरुख खान, विक्की कौशल, कृति सेनन, शाहिद कपूर के इस सेरेमनी से डांस वीडियोज भी सामने आए हैं. लेकिन रेखा की डांस परफॉर्मेंस के आगे सब फीके पड़ गए हैं.

India Daily Live
'पिया तोसे नैना लागे रे...' पर रेखा ने किया जबरदस्त डांस, पिंक लहंगा-चोली में अभिनेत्री ने IIFA में लगाई आग
Courtesy: X

IIFA 2024 अवॉर्ड की शुरूआत अबु धाबी में हो चुकी है. ऐसे में यहां के कई वीडियो और फोटो सामने आई हैं. शाहरुख खान, विक्की कौशल, कृति सेनन, शाहिद कपूर के इस सेरेमनी से डांस वीडियोज भी सामने आए हैं. लेकिन रेखा की डांस परफॉर्मेंस के आगे सब फीके पड़ गए हैं. जी हां, इस बार दिग्गज अदाकारा रेखा ने भी अबु धाबी में होने वाले IIFA 2024 अवॉर्ड सेरमनी में डांस परफॉर्मेंस दी है. बताया जा रहा है कि इनकी ये परफॉर्मेंस 22 मिनट लंबी हैं.

फैंस रेखा की डांस परफॉर्मेंस का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, अब तक एक्ट्रेस की परफॉर्मेंस का वीडियो अभी तक सामने नहीं आया है लेकिन उनकी डांस की कुछ झलकियों की तस्वीरें सामने आई हैं जो कि धड़ल्ले से वायरल हो रही है. रेडिट की इस वायरल क्लिप पर आप रेखा को डांस करते हुए देख सकते हैं.

रेखा की परफॉर्मेंस

क्लिप में देखा जा सकता है कि रेखा ने 'पिया तोसे नैना लागे रे' पर परफॉर्म किया था. पिंक कलर के लहंगे में रेखा बेहद खूबसूरत लगी. एक्ट्रेस की इन स्टेज तस्वीरों को खुद IIFA ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की है. रेखा को डांस करते हुए देख कोई भी उनसे अपनी नजरें नहीं हटा पा रहा है. रेखा ने इस दौरान 150 बैकग्राउंड डांसर्स के साथ डांस किया है.

रेखा ने अपनी परफॉर्मेंस पर बात करते हुए कहा था कि- 'आईफा मेरे दिल में एक खास जगह रखता है, जो न सिर्फ भारतीय सिनेमा के उत्सव को लीड करता है बल्कि इंटरनेशनल स्टेज पर आर्ट, कल्चर और प्यार का एक जीता-जागता मिक्सचर है. यहां आपको एक जादू का एहसास मिलता है और मैेंने इस जादू का एक्सपीरियंस किया है.'