menu-icon
India Daily

बीच चौराहे पर रखी व्हिस्की तो आते-जाते लोगों ने ऐसे किया रिएक्ट, यूजर्स ने पूछा ब्रांड का नाम!

Whisky Bottle Prank: दिल्ली स्थित फेमस कंटेंट क्रिएटर पुलकित चितकारा ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक प्रैंक वीडियो शेयर किया है. इसमें उन्होंने सड़क के बीच में व्हिस्की की एक बोतल रखी है. पुलकित ने यह देखने के लिए प्रैंक किया था कि क्या कोई शराब की बोतल उठाने के लिए रुकेगा या नहीं. आइए जानते हैं आगे वीडियो में क्या होता है. 

India Daily Live
बीच चौराहे पर रखी व्हिस्की तो आते-जाते लोगों ने ऐसे किया रिएक्ट, यूजर्स ने पूछा ब्रांड का नाम!
Courtesy: Instagram

Pulkit Chitkara: दिल्ली स्थित फेमस कंटेंट क्रिएटर पुलकित चितकारा अक्सर ऐसे कंटेंट पोस्ट करते हैं जो किसी को भी हंसने पर मजबूर कर सकता है. हाल ही में, पुलकित ने सड़क के बीच में व्हिस्की की एक बोतल रखकर दिल्लीवासियों के साथ प्रैंक वीडियो बनाया है. उन्होंने यह देखने के लिए प्रैंक किया था कि क्या कोई शराब की बोतल उठाने के लिए  रुकेगा या नहीं. आइए जानते हैं आगे वीडियो में क्या होता है. 

वीडियो की शुरुआत में  सड़क के बीच में रखी व्हिस्की की बोतल दिखती है. पहली नजर में ऐसा लगता है कि बोतल पर यात्रियों का ध्यान नहीं गया क्योंकि कई लोग अपनी कारों और स्कूटरों में इसके पास से गुजरते हैं. हालांकि, थोड़ी देर बाद मारुति सुजुकी में चार लोग बोतल के पास रुकते हैं और ड्राइवर उसे लेने के लिए कार का दरवाजा खोलता है. जैसा ही शख्स बोतल को उठाने जाता है तभी पुलकित चुपके से देख रहा होता है और जोर से उस पर चिल्लाता है. 

लोगों के साथ किया प्रैंक

जब कार में सवार लोगों को पता चला कि उन्हें रिकॉर्ड किया जा रहा है तो पिछली सीट पर बैठे लोगों ने तुरंत अपनी खिड़कियां बंद कर दी. हालांकि, ड्राइवर बिना परवाह किए सड़क से व्हिस्की उठाता है और उसे लेकर चला जाता है. 

'सिर्फ दिल्ली में ऐसा हो...'

कुछ दिन पहले कंटेंट क्रिएटर पुलकित चितकारा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था. पोस्ट किए जाने के बाद वीडियो को चार मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. पोस्ट पर ढेरों लाइक्स और कमेंट्स भी हैं. एक यूजर ने लिखा, "और वे कहते हैं कि वे भारत में सावधानी से गाड़ी नहीं चलाते हैं". दूसरे यूजर ने कमेंट किया, "कौन सी ब्रांड की बोतल रखी थी तुमने?". तीसरे यूजर ने कहा, "सिर्फ दिल्ली में ऐसा हो सकता है."