नई दिल्ली: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सैफ अली खान को लेकर एक खबर सामने आई है. अभिनेता को आज सुबह अस्तपताल में एडमिट कराया गया है. खबरों की मानें तो उनके घुटने और कंधे में फ्रैक्चर हुआ है जिस कारण उनको आज सुबह मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां अभिनेता के घुटने की सर्जरी की गई है. हालांकि, सैफ कैसे चोचिल हुए हैं इस बात की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है. अस्पताल में सैफ के साथ एक्ट्रेस और उनकी पत्नी करीना कपूर भी अस्पताल में मौजूद हैं.
Due To Shoulder Injury, Saif Ali Khan was admitted today at Mumbai's Kokilaben Hospital.
Get Well Soon #SaifAliKhan Sir 💐💐. pic.twitter.com/DNu2hnhnpP— Sai Mohan 'NTR' (@Sai_Mohan_999) January 22, 2024Also Read
- Ayodhya Ke Ram: राम मंदिर में सुरक्षा की जिम्मेदारी निभा रही इस कंपनी के शेयरों ने भरी उड़ान, आया जबर्दस्त उछाल
- Ram Mandir Pran Pratishtha: राम लला की प्राण प्रतिष्ठा पर क्या कहती है वर्ल्ड मीडिया?
- 'हजार साल भी याद रहेगा ये पल....', राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर प्रधानमंत्री मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें
सैफ अली खान के फैंस को जब से इस बात की जानकारी मिली है तब से उनके स्वास्थ की कामना कर रहे हैं. हालांकि, अब अभिनेता बिल्कुल ठीक हैं और उनके पैर की सर्जरी हो चुकी है. वहीं सैफ अली खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह साउथ की फिल्म 'देवारा' में दिखाई देने वाले हैं जिसमें वह भहीरा के रोल में नजर आ रहे हैं. इस फिल्म में सैफ अली खान के साथ जूनियर एनटीआर भी दिखाई देने वाले हैं. जूनियर एनटीआर के साथ जहान्वी कपूर मुख्य रोल में नजर आने वाली हैं. फिल्म जबरदस्त एक्शन से भरपूर है, ऐसे में ऐसे अनुमान लगाए जा रहे हैं कि हो सकता है कि उनको ये चोट शूटिंग के दौरान लगी है.
आपको बता दें कि अभी अस्पताल की तरफ से भी कोई नोटिस नहीं जारी किया गया जिसमें अभिनेता के बारे में कोई जानकारी हो. सैफ अली खान इससे पहले भी कई बार शूटिंग के दौरान घायल हो चुके हैं.