मुंबई: यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 के चर्चित कंटेस्टेंट अरमान मलिक पांचवीं बार पिता बन गए हैं. उनकी पहली पत्नी पायल मलिक ने 24 मार्च 2026 को एक प्यारे बेटे को जन्म दिया है. यह पायल का चौथा बच्चा है, जबकि अरमान का कुल पांचवां संतान. अरमान ने इंस्टाग्राम पर इस खुशखबरी को शेयर किया. उन्होंने अस्पताल का एक खूबसूरत फोटो पोस्ट किया, जिसमें वे नवजात बेटे को गोद में लिए मुस्कुराते नजर आ रहे हैं. उनके बगल में पायल अस्पताल के बेड पर लेटी हुई हैं.
कैप्शन में अरमान ने लिखा- 'जच्चा बच्चा सब ठीक है' इससे साफ हो गया कि मां और बेटी दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं. पायल मलिक पहले से ही तीन बच्चों की मां हैं – बेटा चिरायु और जुड़वां बच्चे आयान व तूबा. पिछले साल अगस्त में पायल ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक व्लॉग में प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी. उस व्लॉग में उन्होंने खुलकर बताया कि कई सालों तक उन्हें फर्टिलिटी ट्रीटमेंट करवाना पड़ा. कई IVF प्रक्रियाएं असफल रहीं, जिससे उनका भावनात्मक रूप से काफी नुकसान हुआ.
पायल ने इस प्रेग्नेंसी को 'चमत्कार' बताया था. उन्होंने कहा था कि इतनी मुश्किलों के बाद फिर से गर्भवती होना उनके लिए उम्मीद से ज्यादा था. पहले बेटे चिरायु के जन्म में भी उन्हें कई साल इंतजार करना पड़ा था. बाद में IVF के सहारे परिवार बढ़ाने की कोशिश की. इस बार की प्रेग्नेंसी काफी चुनौतीपूर्ण रही, लेकिन आखिरकार सब कुछ ठीक हो गया.
अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक के साथ भी उनका एक बेटा जैद है. इस तरह अरमान अब पांच बच्चों के पिता बन चुके हैं. परिवार अक्सर अपने यूट्यूब चैनल पर रियल लाइफ व्लॉग्स शेयर करता है, जहां तीनों साथ रहने और बच्चों की परवरिश के बारे में बात करते हैं. फैंस इस खुशखबरी पर काफी उत्साहित हैं. सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है.