menu-icon
India Daily

'मैंने सुसाइड की भी कोशिश की...' अरमान से शादी के बाद गिल्ट में थीं कृतिका मलिक, उठाया था ये बड़ा कदम

रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 3' में मुकाबला तेज हो गया है, शो में एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट हैं जो कि अपना बेस्ट देने में लगे हुए हैं. अभी हाल ही में शो में प्रेस कॉन्फ्रेस रखा गया जिसके बाद अरमान मलिक और कृतिका मलिक काफी फूटफूटकर रोए. दोनों को जर्नलिस्ट से काफी कुछ सुनने को मिला.

India Daily Live
'मैंने सुसाइड की भी कोशिश की...' अरमान से शादी के बाद गिल्ट में थीं कृतिका मलिक, उठाया था ये बड़ा कदम
Courtesy: Social Media

रिएलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 3' में मुकाबला तेज हो गया है, क्योंकि फिनाले अब बेहद करीब है. फिनाले से पहले शो में प्रेस कॉन्फ्रेस रखा गया जिसमें घरवालों को तीखे सवालों से गुजरना पड़ा. इसमें सबसे ज्यादा फजीहत अरमान मलिक और कृतिका मलिक की हुई जिनको जर्नलिस्ट से काफी कुछ सुनना पड़ा. इस बीच कृतिका मलिक ने खुद से जुड़ी ऐसी चीज का खुलासा किया जो कि किसी को नहीं पता था. उन्होंने बताया कि शादी के बाद उन्होंने सुसाइड करने की कोशिश की.

रणवीर शौरी, लवकेश कटारिया, अरमान मलिक, कृतिका मलिक, साई केतन राव, नैजी और सना मकबूल को भी मीडिया के तीखे सवालों का सामना करना पड़ा. इस दौरान अरमान और कृतिका पर कई आरोप भी लगे. यहां तक की कृतिका को डायन तक कहा गया. 

कृतिका ने की थी सुसाइड की कोशिश

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कृतिका मलिक से पूछा गया कि आपने अपनी सबसे अच्छी दोस्त की पीठ पर छूरा मारा तो आपको इस पर शर्म आती है? तो उन्होंने जवाब दिया, 'मुझे शुरुआत में गिल्टी फील हुआ लेकिन, इस दौरान हम लोगों ने कई समस्याओं का सामना किया, हम तीनों अलग हो गए और मैंने सुसाइड भी करने की कोशिश की थी, लेकिन बाद में मैंने फैसला लिया कि मैं अरमान जी के साथ नहीं रह सकती लेकिन पायल के कारण ये सब चीजे नॉर्मल हुईं.

इसके अलावा, कृतिका से पूछा गया कि अरमान पायल से ज्यादा आपको पसंद करते हैं तो इसका जवाब देते हुए कृतिका ने कहा कि अरमान जी हम दोनों को ही बराबर प्यार करते हैं. कृतिका ने आगे कहा कि बस हम दोनों में पायल घर से जल्दी चली गई और मैं अभी तक अरमान जी के साथ हूं इसलिए वो एक पति के तौर पर मेरे करीब हैं.