भारतीय नौसेनिकों ने कल यानी 28 जुलाई को रूस के 328वीं नेवी-डे परेड में हिस्सा लिया है. इस मौके पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को भारतीय नौसेनिकों ने सलामी दी. इस दौरान भारत की ओर से नेवी-डे परेड में युद्धपोत INS तबर शामिल हुआ था. इस परेड की सलामी लेते हुए पुतिन ने भारतीय नौसेनिकों को अभिवादन किया और नौसेनिकों को नेवी-डे परेड में भाग लेने के लिए बधाई भी दी. इस दौरान युद्धपोत INS तबर की कमान कैप्टन एम.आर हरीश संभाल रहे थे. उनके साथ 280 सदस्यों का क्रू भी युद्धपोत पर मौजूद था.
साल 2017 से चली आ रही इस परंपरा के तहत रक्षा क्षेत्र में नौसेना के योगदान को सम्मानित किया जाता है. इस साल 20 रूसी सतही जहाज, गनबोट, चार नौकायन जहाज और एक पनडुब्बी ने हिस्सा लिया था. विदेशी जहाजों में भारत का INS तबर, अल्जीरिया का प्रशिक्षण जहाज सौम्मम और चीन का विध्वंसक जिया जुओं को शामिल किया गया था.
भारतीय नौसेना ने एक बयान में कहा कि आईएनएस तबर की यात्रा भारत और रूस के बीच समुद्री सहयोग को मजबूत करती है, 'भारत की वसुधैव कुटुम्बकम' नीति के अनुरूप है. INS तबर एक एडवांस तलवार क्लास का युद्धपोत है. इसे भारत ने रूस से 1997 में खरीदे गए क्रिवाक युद्धपोत से विकसित किया है. इसका डिजाइन बाल्टिक शिपयार्ड द्वारा तैयार किया था. साल 2004 में इसे भारतीय नौसेना में कमीशन किया गया था.
INS Tabar Greeted By Vladimir Putin On Russia's Navy Day
The Mumbai-based Talwar-class frigate was born not far from St. Petersburg, where today's celebrations were taking place.
Captain Mahesh Mangipudi and his crew's ship was commissioned on April 19, 2004 in the Russian city… pic.twitter.com/FNxyzDMxyx— RT_India (@RT_India_news) July 28, 2024Also Read
INS तबर की टॉप स्पीड 30 नाट्स (55 किमी/घंटा ) है. इसे वेसल्स, सबमरीन और एयर टारगेट्स से निपटने के लिए डिजाइन किया गया है. रूस के सरकारी न्यूज़ चैनल रशिया टीवी के मुताबिक INS तबर रूस की नेवी के साथ INDRA-24 नौसैनिक युद्धाभ्यास में भाग लेगा.