menu-icon
India Daily

शादी के 10 साल बाद संभावना सेठ के घर आई खुशखबरी, 45 की उम्र में सरोगेसी के जरिए मां बनेंगी एक्ट्रेस

मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस संभावना सेठ ने हाल ही में अपने पति अविनाश द्विवेदी के साथ गुड न्यूज शेयर की है. जी हां शादी के 10 साल बाद इस कपल के घर बच्चे की किलकारियां गूंजने वाली है. सोशल मीडिया पर प्यारा-सा पोस्ट शेयर करके संभावना ने फैंस का दिन बना दिया है.

antima
Edited By: Antima Pal
शादी के 10 साल बाद संभावना सेठ के घर आई खुशखबरी, 45 की उम्र में सरोगेसी के जरिए मां बनेंगी एक्ट्रेस
Courtesy: x

मुंबई: बिग बॉस 2 की चर्चित कंटेस्टेंट अभिनेत्री और यूट्यूबर संभावना सेठ अपने पति अविनाश द्विवेदी के साथ माता-पिता बनने की राह पर हैं. शादी के 10 साल बाद आखिरकार उन्हें मां बनने की खुशी मिलने वाली है. संभावना सरोगेसी के जरिए मां बनेंगी.

45 की उम्र में सरोगेसी के जरिए मां बनेंगी संभावना सेठ

आज यानी गुरुवार को संभावना और अविनाश ने इंस्टाग्राम पर एक खास अंदाज में यह खुशखबरी शेयर की. उन्होंने एक क्रिएटिव पोस्ट शेयर किया, जिसमें अखबार की ब्रेकिंग न्यूज़ स्टाइल में लिखा था- 'We’re Pregnant' और 'Coming Soon.' पोस्ट में बेबी थीम वाली तस्वीरें भी शामिल थीं. कैप्शन में दोनों ने लिखा- 'We Are PREGNANT  हमारी सबसे खूबसूरत कहानी अब प्रोडक्शन में है. प्यार, उम्मीद और सरोगेसी के सहारे... उलटी गिनती शुरू हो चुकी है.'

इस खबर के बाद फैंस और सेलेब्रिटीज़ ने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दीं. भारती सिंह, जेमी लीवर, सुनीता आहूजा, माही विज, जसवीर कौर, डेलनाज इरानी समेत कई हस्तियों ने कमेंट करके जोड़े को बधाई दी. संभावना सेठ 45 साल की उम्र में सरोगेसी के जरिए मां बन रही हैं.

इससे पहले उन्होंने खुद को लेकर काफी संघर्ष की कहानी भी शेयर की थी. दिसंबर 2024 में उन्होंने आईवीएफ के जरिए गर्भधारण किया था, लेकिन मिसकैरेज हो गया था. उसके बाद जुलाई 2025 में उन्होंने बताया था कि पहले ट्राइमेस्टर में उन्हें बार-बार ब्लीडिंग हो रही थी. डॉक्टर उन्हें बार-बार आश्वासन देते रहे कि सब ठीक है, लेकिन बाद में पता चला कि बच्चे की धड़कन 15 दिन पहले ही रुक चुकी थी.

इन मुश्किल अनुभवों के बाद अब सरोगेसी का रास्ता चुनकर संभावना और अविनाश माता-पिता बनने जा रहे हैं. दोनों ने अपनी इस यात्रा को 'सबसे खूबसूरत कहानी' बताया है. फैंस अब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि कब नन्हा मेहमान उनके घर आएगा. संभावना सेठ अपने बोल्ड बयानों और एक्सप्रेसिव स्टाइल के लिए जानी जाती हैं. अब उनकी मां बनने की यह खबर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है.