Bigg Boss 19: 'बिग बॉस 19' में अब नहीं होगी यूट्यूबर्स और इन्फ्लुएंसर्स की एंट्री, जानें मेकर्स ने किन लोगों को दिया मौका?
इस बार बिग बॉस के घर में यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को जगह नहीं मिलेगी. यह खबर फैंस के लिए हैरान करने वाली है, क्योंकि पिछले कुछ सीजन्स में डिजिटल क्रिएटर्स ने अपनी मौजूदगी से शो में अलग ही रंग जमाया था.
Bigg Boss 19: 'बिग बॉस 19' की तैयारियां जोरों पर हैं और इस बार शो को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. खबरों के मुताबिक इस सीजन में शो के निर्माता केवल टेलीविजन और बॉलीवुड के मशहूर चेहरों को ही अप्रोच करेंगे. यानी इस बार बिग बॉस के घर में यूट्यूबर्स और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को जगह नहीं मिलेगी. यह खबर फैंस के लिए हैरान करने वाली है, क्योंकि पिछले कुछ सीजन्स में डिजिटल क्रिएटर्स ने अपनी मौजूदगी से शो में अलग ही रंग जमाया था.
'बिग बॉस 19' में अब नहीं होगी यूट्यूबर्स और इन्फ्लुएंसर्स की एंट्री
पिछले सीजन्स में एल्विश यादव, अभिषेक मल्हान, रजत दालाल और मनीषा रानी जैसे यूट्यूबर्स और इन्फ्लुएंसर्स ने बिग बॉस के घर में अपनी अनूठी शख्सियत और गेमप्ले से दर्शकों का दिल जीता था. इन सितारों ने न केवल शो में धमाल मचाया, बल्कि शो के बाद उनकी लोकप्रियता में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिला. खासकर एल्विश यादव ने बिग बॉस ओटीटी 2 जीतकर इतिहास रच दिया था. लेकिन इस बार निर्माताओं ने फैसला किया है कि बिग बॉस 19 में केवल टीवी और फिल्म इंडस्ट्री के सितारे ही हिस्सा लेंगे.
शो में नजर आएंगे सिर्फ टीवी और फिल्मी सितारे
रिपोर्ट्स के अनुसार बिग बॉस 19 जुलाई 2025 से शुरू हो सकता है और यह सीजन 5.5 महीने तक चलेगा, जो जनवरी 2026 तक दर्शकों का मनोरंजन करेगा. इस बार बिग बॉस ओटीटी 4 को भी रद्द कर दिया गया है, जिसके चलते टीवी संस्करण को और लंबा किया जा रहा है. सलमान खान एक बार फिर होस्ट के रूप में वापसी करेंगे, जिससे फैंस में उत्साह और बढ़ गया है. निर्माता इस सीजन को भव्य बनाने के लिए मशहूर टीवी और बॉलीवुड सितारों से संपर्क कर रहे हैं.
शो में देखने को मिलेगा ग्लैमर और ड्रामे का तड़का
यह बदलाव कुछ फैंस को निराश कर सकता है, जो यूट्यूबर्स और इन्फ्लुएंसर्स की मस्ती और ड्रामे के दीवाने थे. हालांकि, टीवी और फिल्मी सितारों की मौजूदगी से शो में ग्लैमर और ड्रामा का तड़का जरूर देखने को मिलेगा. अब देखना यह है कि इस बार बिग बॉस का घर किन सितारों से सजेगा और कौन सा चेहरा ट्रॉफी अपने नाम करेगा.
और पढ़ें
- Vivek Dahiya Alcohol Addiction: जब टीवी की इस बहू के पति को लॉकडाउन में लगी थी शराब की बुरी लत, ऐसी हो गई थी हालत
- 'वह बहुत शरारती है...', जब ईशान खट्टर ने 24 साल बड़ी तब्बू के साथ किया था रोमांस, जानें एक्टर ने क्या कहा?
- Bhool Chuk Maaf Box Office Collection Day 3: राजुकमार राव की 'भूल चूक माफ' ने तीसरे दिन भी दिखाया दम, संडे में की शानदार कमाई