Bigg Boss 19 Nomination: सलमान खान के चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' ने 24 अगस्त 2025 को धमाकेदार शुरुआत की और पहले ही हफ्ते में घर में हंगामा शुरू हो गया है. शो के नए प्रोमो ने दर्शकों की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है, जिसमें पहले नॉमिनेशन के प्रोसेस में तीखी बहस और टकराव देखने को मिले.
इस बार नॉमिनेशन में गौरव खन्ना, तान्या मित्तल, निहाल चूड़ासमा, अश्नूर कौर, नीलम गिरी, अभिषेक बजाज, जीशान कादरी और नतालिया जनोसजेक के नाम सामने आए हैं. यह नॉमिनेशन ड्रामा 26 अगस्त को रात 9 बजे जियोहॉटस्टार और 10:30 बजे कलर्स टीवी पर प्रसारित होगा.
Also Read
- Aneet Padda New Film: 'सैयारा' की सक्सेस के बाद चमकी अनीत पड्डा की किस्मत, हाथ लगा यशराज की एक और फिल्म का ऑफर!
- करोड़ों के पटौदी पैलेस में सोहा अली खान को मिला सिर्फ 2 कमरों का जेनरेटर रूम, एक्ट्रेस ने खुद बताई इसके पीछे की कहानी
- Bigg Boss 19: पहले ही दिन घर से बेघर हुईं फरहाना भट्ट, फिर भी रख पाएंगी घरवालों पर नजर; क्या है ट्विस्ट?
प्रोमो के अनुसार अश्नूर कौर और तान्या मित्तल के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली. अश्नूर ने तान्या को 'नकली' और 'हावी' करार दिया, जबकि तान्या ने जवाब में अश्नूर को घमंडी बताया. दूसरी ओर गौरव खन्ना और निहाल चूड़ासमा के बीच भी तनाव बढ़ता दिखा. निहाल ने गौरव को 'दबंग' कहकर निशाना साधा, जिसके जवाब में गौरव ने कहा कि उनके पास निहाल के बारे में कुछ खास जानकारी है, जिसने माहौल को और गर्म कर दिया. यह टकराव नॉमिनेशन टास्क के दौरान और तेज हुआ, जब अवेज दरबार ने भी गौरव को नॉमिनेट किया.
बिग बॉस के पहले ही हफ्ते में कई कंटेस्टेंट के ऊपर लटकी तलवार
'बिग बॉस 19' का थीम 'घरवालों की सरकार' इस बार कंटेस्टेंट्स को ज्यादा ताकत देता है, लेकिन पहले ही दिन से घर में गुटबाजी और तनाव शुरू हो गया है. प्रोमो में दिखा कि कंटेस्टेंट्स को कमजोर परफॉर्मेंस के आधार पर नॉमिनेट करना था, जिसके चलते कईयों ने एक-दूसरे पर निशाना साधा. फरहाना भट्ट को पहले दिन ही बाहर का रास्ता दिखाया गया, लेकिन खबर है कि वह सीक्रेट रूम में हैं और जल्द वापसी कर सकती हैं.
— BBTak (@BiggBoss_Tak) August 25, 2025
गौरव खन्ना, जो 'अनुपमा' और 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' के विजेता के रूप में मशहूर हैं और अश्नूर कौर, जो 'पटियाला बेब्स' और 'झांसी की रानी' से जानी जाती हैं, फैंस के बीच चर्चा का केंद्र बने हुए हैं. तान्या मित्तल और निहाल चूड़ासमा भी अपनी बेबाकी के लिए सुर्खियों में हैं. अब देखना यह है कि इस हफ्ते कौन सा कंटेस्टेंट घर से बेघर होगा.