Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 का भव्य प्रीमियर रविवार (24 अगस्त) को धमाकेदार अंदाज में शुरू हुआ है. ड्रामा, ग्लैमर और मनोरंजन से भरे इस रियलिटी शो में इस बार कई नए चेहरे शामिल हुए हैं. लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं टीवी के मशहूर एक्टर गौरव खन्ना ने, जो अनुपमा में अपने दमदार किरदार के लिए जाने जाते हैं.
प्रीमियर नाइट पर गौरव ने अपनी एंट्री से सबका दिल जीत लिया. पहले उन्होंने मशहूर गाना 'ना जाने कहां से आया है' पर थिरकते हुए मंच पर कदम रखा और फिर 'मैं हूं ना' के टाइटल ट्रैक पर अपनी दमदार परफॉर्मेंस दी है. उनकी एनर्जी और स्टाइल देखकर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं.
होस्ट सलमान खान भी गौरव की एंट्री से बेहद प्रभावित दिखे. उन्होंने मजाकिया अंदाज में गौरव को 'ग्रीन फ्लैग का ब्रांड एम्बेसडर' कहकर उनकी तारीफ की. यह कॉमेंट सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गया. फैन्स ने इसे गौरव की सकारात्मक छवि से जोड़ते हुए उन्हें ‘विजेता’ घोषित कर दिया.
Winner of Bigg Boss season 19 Gaurav Khanna....#BiggBoss19 #GauravKhanna https://t.co/bvnS5YrJFu
— Curious Me!🇮🇳❤️ (@Harshakizubani) August 24, 2025Also Read
प्रीमियर के कुछ ही घंटों के भीतर एक्स (ट्विटर) और इंस्टाग्राम पर गौरव का नाम ट्रेंड करने लगा. कई दर्शकों ने उन्हें 'विजेता बनने लायक' करार दिया. उनके समर्थकों का मानना है कि गौरव की सादगी और परफॉर्मेंस उन्हें इस सीजन का सबसे मजबूत दावेदार बना सकती है.
Dil jeetne wala hi asli Winner hota hai 💯
— Sanskar Chaturvedi (@Sanskar731) August 24, 2025
Aur yeh season ka KING hai Gaurav Khanna 👑#TeamGaurav #BiggBoss19 #GauravKhanna #SalmanKhan #BB19 #BB19OnJioHotstar pic.twitter.com/ewRvzIHEo3
सलमान के साथ बातचीत के दौरान गौरव ने अपनी जिंदगी का एक दिलचस्प राज भी खोला. उन्होंने बताया कि वे कलर ब्लाइंड हैं और हंसते हुए कहा, 'ट्रैफिक सिग्नल अक्सर मुझे कन्फ्यूज़ कर देते हैं.' इस हल्के-फुल्के पल ने शो के माहौल को और भी मजेदार बना दिया.
हालांकि गौरव की एंट्री ने शो में धूम मचा दी है, लेकिन बिग बॉस का घर अपनी अनिश्चितताओं और मुश्किल चुनौतियों के लिए जाना जाता है. बदलते रिश्ते, रणनीतियां और बहसें ही तय करेंगी कि गौरव अपनी पॉपुलैरिटी को जीत में बदल पाते हैं या नहीं.
गौरव के अलावा बिग बॉस 19 के घर में इस बार कई जाने-माने नाम नजर आ रहे हैं, जिनमें शामिल हैं, मृदुल तिवारी, अशनूर कौर, नीलम गिरी, कुनिका सचानंद, अवेज दरबार, अमाल मलिक, नगमा, बसीर अली, तान्या मित्तल, नेहल चुडासमा, ज़ीशान क़ादरी, फरहाना भट्ट, अभिषेक बजाज, प्रणित मोरे और नतालिया जानोजसेक शामिल है.