नई दिल्ली: 'बिग बॉस सीजन 17' का आज ग्रैंड फिनाले हैं ऐसे में शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फारूकी, मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार, अरुण मैशेट्टी में कौन अपने नाम ट्रॉफी करेगा. इन पांचों में कांटें की टक्कर चल रही हैं. फिनाले में महज कुछ ही घंटे बचे हैं जिसके बाद हमें हमारा बिग बॉस 17 का विनर मिल जाएगा. अगर पिछले एपिसोड की बात करें तो इसमें कई पुराने कंटेस्टेंट अपने फेवरेट को सपोर्ट करने के लिए शो में पहुंचे थे जिसमें करण कुंद्रा-मुनव्वर को,अमृता खानविलक, अंकिता लोखंडे को, शालीन भनोट अभिषेक कुमार को, पूजा भट्ट मन्नारा चोपड़ा को सपोर्ट करने पहुंची थी.
Promo #BiggBoss17
GRAND FINALE pic.twitter.com/r0gNRbIC6p— The Khabri (@TheKhabriTweets) January 27, 2024Also Read
Bigg Boss 17 का आखिरी प्रोमो भी सामने आ चुका है जो कि काफी शानदार है. इस प्रोमो के पहले झलक की बात करें तो इसमें सलमान खान दिखाई दे रहे हैं और इनके साथ कुछ मेहमान जैसे भारती, हर्ष और अब्दु रोजिक नजर आ रहे हैं. सब काफी मस्ती कर रहे हैं. इसके अलावा, कई डांस परफॉर्मेंस भी होने वाली है जिसमें अभिषेक- ईशा, समर्थ, तहलका-अरुण मन्नारा चोपड़ा और विक्की-अंकिता के डांस परफॉर्मेंसेज देखने को मिलेगी.
इसके बाद प्रोमो में ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट भी रोमांटिक अंदाज में नजर आईं. अब इन सब के साथ हमें आज हमारा विनर मिल जाएगा, अंकिता लोखंडे, अभिषेक कुमार, मुनव्वर फारुकी, अरुण महाशेट्टी और मन्नारा चोपड़ा में कौन विनर बनेगा ये देखने वाली बात होगी. हर कोई अपने फेवरेट को विनर के रूप में देखने के लिए उत्साहित हो रहा है. अब कुछ ही घंटों में हमें बिग बॉस 17 का विनर मिल जाएगा.