menu-icon
India Daily

आ गया Mumbai Ka Wake-Up Buddy’! बिग एफएम ने मुंबई में RJ सलिल के साथ लॉन्च किया BIG Super Mornings

मुंबई में रेडियो सुनने वालों के लिए एक नई शुरुआत हुई है. BIG FM ने ‘BIG Super Mornings with RJ Salil’ नाम का नया मॉर्निंग शो लॉन्च किया है.

Shilpa Shrivastava
आ गया Mumbai Ka Wake-Up Buddy’! बिग एफएम ने मुंबई में RJ सलिल के साथ लॉन्च किया BIG Super Mornings
Courtesy: BIG FM

मुंबई में रेडियो सुनने वालों के लिए एक नई शुरुआत हुई है. BIG FM ने ‘BIG Super Mornings with RJ Salil’ नाम का नया मॉर्निंग शो लॉन्च किया है. यह शो सुबह 7 बजे से 11 बजे तक, सोमवार से शनिवार तक चलेगा. RJ सलिल को खासतौर पर ‘Mumbai Ka Wake-Up Buddy’ बनाया गया है, यानी वो आपकी रोज की ट्रैफिक वाली लंबी यात्रा में आपके सच्चे दोस्त की तरह साथ रहेंगे. यह शो पूरी तरह मुंबई की रफ्तार और जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है. 

इसमें चार खास सेगमेंट होंगे, जिनमें Fit Mumbai: फिटनेस और हेल्थ टिप्स, Smart Mumbai: पैसे बचाने और लाइफ हैक्स, Active Mumbai: खेल और लोकल अपडेट और Bollywood Insider: फिल्मी खबरें और सेलिब्रिटी अपडेट शामिल हैं. इसके अलावा रोज शहर की जरूरी खबरें, मजेदार कंटेस्ट और बातचीत भी सुनने को मिलेगी.

कौन हैं RJ सलिल?

पिछले 17 साल से J सलिल रेडियो इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं और मुंबई के लोगों से उनका अच्छा जुड़ाव है. उन्होंने टीवी, फिल्मों और लाइव शो में भी काम किया है, जैसे संडे धमाल और ग्लोबल बॉक्सिंग सीरीज. 

BIG FM के सीईओ अशित कुकीयन ने कहा, “सलिल मुंबई रेडियो के सबसे सुनने वाले और एनर्जेटिक आवाजों में से एक हैं. उनका शहर के प्रति गहरा लगाव उन्हें सुबह के शो के लिए परफेक्ट बनाता है. हमारा मकसद है सुनने वालों को उपयोगी और एंटरटेनिंग कंटेंट देना.”

RJ सलिल ने कहा, “मैं चाहता हूं कि सुनने वाले को लगे कि हर सुबह उनका एक दोस्त उनके साथ है, जो समझता है कि मुंबईकर होना क्या होता है. यह शो मनोरंजन के साथ-साथ काम की बातें भी करता है जो रोजमर्रा की जिंदगी में फिट बैठती हैं.”

खास मौका भी मिलेगा:

लॉन्च के मौके पर BIG FM खास गिफ्ट भी दे रहा है. चुनिंदा सुनने वालों को 4 अगस्त को हेलिकॉप्टर से ऑफिस जाने का मौका मिलेगा. डिटेल्स ऑन-एयर और सोशल मीडिया पर बताई जाएंगी. आप इस शो को 92.7 BIG FM पर सोमवार से शनिवार, सुबह 7 से 11 बजे तक सुन सकते हैं.