menu-icon
India Daily

दुर्गावती देवी बनीं शबाना, तो प्रीति जिंटा बनीं हमीदा बेगम, 'बंटवारा 1947' के फर्स्ट लुक पोस्टर्स आए सामने

मेकर्स ने इन सभी कलाकारों के अलग-अलग पोस्टर्स जारी किए हैं, जो उस दौर की साहस, इंसानियत और उम्मीद की कहानी बयां कर रहे हैं. आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी यह फिल्म 1947 के बंटवारे के दर्द, हिंसा और इंसानियत की मिसाल को दिखाएगी. 

antima
Edited By: Antima Pal
दुर्गावती देवी बनीं शबाना, तो प्रीति जिंटा बनीं हमीदा बेगम, 'बंटवारा 1947' के फर्स्ट लुक पोस्टर्स आए सामने
Courtesy: X

Batwara 1947 Cast First Look: सनी देओल की अपकमिंग फिल्म 'बंटवारा 1947' की कास्ट के फर्स्ट लुक पोस्टर्स रिलीज हो गए हैं. फिल्म में सनी देओल, प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल, करण देओल और अभिमन्यु सिंह जैसे दिग्गज कलाकार नजर आएंगे. 

'बंटवारा 1947' के पोस्टर जारी

मेकर्स ने इन सभी कलाकारों के अलग-अलग पोस्टर्स जारी किए हैं, जो उस दौर की साहस, इंसानियत और उम्मीद की कहानी बयां कर रहे हैं. आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी यह फिल्म 1947 के बंटवारे के दर्द, हिंसा और इंसानियत की मिसाल को दिखाएगी. 

हाल ही में फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज हुआ था, जिसने दर्शकों में जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया. अब पूरे कास्ट के पोस्टर्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. सनी देओल का लुक बेहद ताकतवर और दृढ़ नजर आ रहा है. प्रीति जिंटा हमीदा बेगम के रोल में नजर आएंगी, जिनका चेहरा मासूमियत और हिम्मत दोनों दिखा रहा है. 

दुर्गावती देवी के किरदार में शबाना आजमी

शबाना आजमी दुर्गावती देवी के किरदार में हैं, जो उस समय की मजबूत और साहसी महिला का प्रतीक लग रही हैं. अली फजल हबीब अनवर बनकर स्क्रीन पर आएंगे. उनका पोस्टर भावुक और संघर्षपूर्ण है. करण देओल जावेद मिर्जा का रोल निभा रहे हैं, जबकि अभिमन्यु सिंह याकूब खान के किरदार में दिखेंगे. इन सभी पोस्टर्स में बंटवारे के उस कठिन समय को जिंदा किया गया है, जब लोग अपनी मातृभूमि, परिवार और इंसानियत को बचाने के लिए लड़ रहे थे.

फिल्म की कहानी सिर्फ विभाजन के दर्द पर नहीं, बल्कि उस दौर में भी एक-दूसरे का साथ निभाने वाले लोगों की मिसाल पर आधारित है. मेकर्स का कहना है कि 'बंटवारा 1947' साहस और दृढ़ संकल्प की भावनाओं को आगे बढ़ाएगी. 

कुछ में दर्द है, कुछ में आक्रोश और कुछ में अटूट उम्मीद

पोस्टर्स में हर किरदार की आंखों में एक अलग कहानी साफ नजर आ रही है – कुछ में दर्द है, कुछ में आक्रोश और कुछ में अटूट उम्मीद. शबाना आजमी, प्रीति जिंटा और युवा कलाकारों का साथ इस फिल्म को और मजबूत बना रहा है. 'बंटवारा 1947' 14 अगस्त 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.