menu-icon
India Daily

सुर कोकिला आशा भोसले के ICU में भर्ती होने का बाद अब कैसी है तबीयत? पोती जनाई ने दिया अपडेट

शनिवार की शाम संगीत जगत मशहूर सिंगर आशा भोसले को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई थी. अब उनकी पोती ने आशा भोसले की सेहत को लेकर एक अपडेट साझा की है, साथ ही उन्होंने फैंस से अपील की है कि वह परिवार की निजता ध्यान रखे. आगे उन्होंने ये बताया कि अभी सिंगर का इलाज जारी है. 

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
सुर कोकिला आशा भोसले के ICU में भर्ती होने का बाद अब कैसी है तबीयत? पोती जनाई ने दिया अपडेट
Courtesy: ANI

मुंबई: शनिवार की शाम संगीत जगत मशहूर सिंगर आशा भोसले को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई थी. शनिवार को उन्हें आनन फानन में मुंबई के कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इमरजेंसी मेडिकल यूनिट में इलाज चल रहा था. हालांकि अब उनकी पोती ने आशा भोसले की सेहत को लेकर एक अपडेट साझा की है, साथ ही उन्होंने फैंस से अपील की है कि वह परिवार की निजता ध्यान रखे. आगे उन्होंने ये बताया कि अभी सिंगर का इलाज जारी है. 

पोती जनाई भोसले ने दिया अपडेट 

देश की दिग्गज प्लेबैक सिंगर आशा भोसले को की पोती जनाई भोसले ने अपनी दादी की सेहत से संबंधित एक ट्वीट साझा किया है जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी दादी का फिलहाल इलाज किया जा रहा है. जनाई ने ट्वीट में लिखा कि, 'मेरी दादी आशा भोसले को अत्यधिक कमजोरी और चेस्ट इंफेक्शन के कारण हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. हम आपसे अनुरोध करते हैं कि हमारी निजता का सम्मान करें. अभी उनका इलाज जारी है और उम्मीद है कि सब ठीक हो जाएगा. हम आपको जल्द ही अपडेट देते रहेंगे.'

पड़ा दिल का दौरान

शनिवार यानी 11 अप्रैल को आशा भोसले की अचानक तबीयत बिगड़ गई  जिसके बाद उन्हें तुरंत ही मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल की डॉ. प्रतीत समदानी के अनुसार सिंगर को दिल का दौरा पड़ा था, फिलहाल उनका इलाज चल रहा है. फैंस और परिजन उम्मीद कर रहे हैं कि वह जल्द ही ठीक हो जाएंगी. 

आशा भोसले के आधुनिक युग के हिट गाने

90 के दशक और 2000 के दशक के आरंभ में, भोसले के करियर ने एक नई करवट ली, जिसमें उन्होंने आधुनिक, पॉप-मक्स संगीत को अपनाया. एआर रहमान के साथ मिलकर उन्होंने 'तन्हा तन्हा' और 'रंगीला रे बने', 'रात अकेली है' रीमिक्स और 'जरा सा झूम लूं मैं' इन गानों से धमाल मचा दिया था.