मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ बेटे विहान कौशल के जन्म के बाद पहली बार पब्लिक में नजर आई हैं. 7 नवंबर 2025 को उन्होंने और उनके पति विक्की कौशल ने अपने बेटे का स्वागत किया था. इसके बाद से कैटरीना लाइमलाइट से दूर थीं, जबकि विक्की कई इवेंट्स में नजर आ चुके थे. मंगलवार को कैटरीना को मुंबई में उनकी फिटनेस ट्रेनर Yasmin Karachiwala के साथ देखा गया. उन्होंने बेहद सादा और कैजुअल लुक अपनाया हुआ था. ब्लैक जैकेट पहनी हुई थी और बालों को पोनीटेल में बांधा हुआ था. कार के अंदर बैठी कैटरीना ने फैंस की ओर हाथ हिलाया और फोटोग्राफर्स को देखकर हल्की मुस्कान भी दी.
उन्होंने मास्क पहना हुआ था और कैमरों के सामने भी उसे नहीं हटाया. इसके बावजूद उनके चेहरे की खुशी साफ झलक रही थी. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो गया और कमेंट सेक्शन में फैंस ने जमकर प्यार बरसाया.
वीडियो पर एक यूजर ने लिखा कि भले ही उन्होंने मास्क पहना हो, लेकिन वह सच में खुश नजर आ रही हैं. दूसरे यूजर ने कहा कि यह देखना बहुत अच्छा है कि उन्होंने अपनी जिंदगी में वह सब हासिल कर लिया जिसकी उन्होंने चाहत की थी. एक सफल फिल्मी करियर, कामयाब बिजनेस, प्यारा परिवार और अब एक नन्हा बेटा. फैंस का मानना है कि मां बनने के बाद कैटरीना के चेहरे पर एक अलग ही चमक नजर आ रही है. लंबे समय बाद उन्हें पब्लिक में देखकर उनके चाहने वाले बेहद उत्साहित हैं.
Katrina Kaif papped the first time since July 2025 and after welcoming her son Vihaan
by u/Naive_Cause8984 in BollyBlindsNGossip
कैटरीना और विक्की ने साल 2021 में राजस्थान के सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाड़ा में शादी की थी. यह शादी बेहद निजी समारोह में हुई थी, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे. सितंबर 2025 में दोनों ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर साझा की थी. इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में विक्की कैटरीना का बेबी बंप थामे नजर आए थे. 23 सितंबर को की गई इस घोषणा के बाद से फैंस बेसब्री से खुशखबरी का इंतजार कर रहे थे. 7 नवंबर 2025 को बेटे विहान के जन्म के साथ यह इंतजार खत्म हुआ.
काम की बात करें तो कैटरीना कैफ आखिरी बार फिल्म मेरी क्रिसमस में नजर आई थीं. फिलहाल कैटरीना अपना पूरा समय परिवार को दे रही हैं. बेटे के जन्म के बाद उनकी यह पहली सार्वजनिक झलक फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है. अब सभी को इंतजार है कि वह बड़े प्रोजेक्ट के साथ पर्दे पर कब वापसी करेंगी.