menu-icon
India Daily

ViRosh Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के संगीत की झलक आई सामने, उसी गानें पर थिरकेंगे जिससे शुरू हुई थी लव स्टोरी

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को उदयपुर में शादी के बंधन में बंध रहे हैं. संगीत सेरेमनी की एक वायरल क्लिप में कपल की अनदेखी तस्वीरों से सजा वेन्यू नजर आया. हालांकि आधिकारिक तस्वीरें अभी तक सामने नहीं आई हैं.

babli
Edited By: Babli Rautela
ViRosh Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के संगीत की झलक आई सामने, उसी गानें पर थिरकेंगे जिससे शुरू हुई थी लव स्टोरी
Courtesy: Social Media

मुंबई: साउथ सिनेमा के चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा आजकल अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं. दोनों 26 फरवरी को उदयपुर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. शादी से पहले की रस्में इस हफ्ते की शुरुआत में धूमधाम से शुरू हुईं और मंगलवार को एक ग्रैंड संगीत सेरेमनी का आयोजन किया गया.

हालांकि यह समारोह भव्य था, लेकिन इसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल हुए. सेलिब्रेशन के दौरान फोटो और वीडियो लेने पर रोक थी, फिर भी एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. इस वीडियो में मुख्य स्टेज तो नहीं दिखा, लेकिन स्टेज तक जाने वाले रास्ते की झलक जरूर नजर आई.

वायरल क्लिप में दिखीं अनदेखी तस्वीरें

वायरल वीडियो में वेन्यू की सजावट खास आकर्षण का केंद्र बनी. डेकोरेशन में रश्मिका और विजय की कई प्यारी और अनदेखी तस्वीरों का इस्तेमाल किया गया था. बताया जा रहा है कि ये तस्वीरें पहले कभी सोशल मीडिया पर साझा नहीं की गईं. हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि आधिकारिक तौर पर नहीं हो सकी है और कपल ने भी अब तक संगीत की कोई तस्वीर शेयर नहीं की है.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding (@viroshwedding)

संगीत में फिल्मी अंदाज

सूत्रों के मुताबिक संगीत सेरेमनी खुशी और जोश से भरी रही. कपल ने अपनी पहली फिल्म गीता गोविंदम के लोकप्रिय गाने इनकेम इनकेम इनकेम कावाले पर डांस किया. इस गाने का मतलब है मैं और क्या मांग सकता हूं. इस खास पल ने वहां मौजूद मेहमानों को भावुक कर दिया.

रश्मिका और विजय की यह फिल्म उनके करियर की बड़ी हिट साबित हुई थी और इसी फिल्म से उनकी जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया. यही वजह है कि संगीत में इस गाने पर डांस करना उनके लिए बेहद खास माना जा रहा है.

शादी में शामिल होंगे खास मेहमान

विरोश वेडिंग में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई चर्चित नाम शामिल होने वाले हैं. खबर है कि थारुन भास्कर, राहुल रवींद्रन और ईशा रेब्बा जैसे कलाकार इस शादी में शिरकत करेंगे. शादी का आयोजन उदयपुर के एक शानदार वेन्यू पर किया गया है, जहां सुरक्षा और गोपनीयता का खास ध्यान रखा गया है.

रश्मिका और विजय को फैंस प्यार से विरोश कहकर बुलाते हैं. कपल ने अपने फैंस को ही इस नाम का श्रेय दिया है. शादी को फैंस को समर्पित करते हुए दोनों ने एक खास नोट में विरोश इयान्स को बिना शर्त प्यार के लिए धन्यवाद कहा. इसी वजह से इस समारोह को द वेडिंग ऑफ विरोश कहा जा रहा है.