Lock Upp Season 2: लॉक अप सीजन 2 का नया एपिसोड भावुक कर देने वाला रहा. कंटेस्टेंट पामेला सेरेना आंसू रोक नहीं पाईं और अपने आठ साल के रिश्ते का दर्दनाक सच सामने रख दिया. इंफॉर्मर अपूर्वा मुखर्जी द्वारा चुने जाने के बाद पमेला को अपना सीक्रेट शेयर करना पड़ा. कोड वर्ड 'फियॉन्से' सुनते ही उनकी आंखें भर आईं.
पामेला ने बताया- 'पांच साल पहले मैं आठ साल के लंबे रिश्ते में थी. हम इंडियन-यूके बैकग्राउंड से थे. हमारी एंगेजमेंट हो चुकी थी और शादी की तैयारी चल रही थी. वो एक बड़े बिजनेसमैन थे, इसलिए ज्यादातर समय विदेश में रहते थे.' एक दिन जब वो फ्लाइट से लौट रहे थे तो उन्हें पेट में तेज दर्द हुआ. अस्पताल ले जाने पर पता चला कि उनके पेट में तरबूज के आकार जितना बड़ा एब्सेस (फोड़ा) था. डॉक्टरों ने तुरंत ऑपरेशन करने की सलाह दी, वरना खतरा हो सकता था.
Pamela revealed her 2nd secret 🙌
— Kitabi_kidda (@kitabi_kidda) July 29, 2026
She revealed her boyfriend who she is about to get married was cheating on her for 2 years 🥲#lockupp2 #lockupp pic.twitter.com/Zk5iBYdjy5
ऑपरेशन के बाद पामेला उनके साथ अस्पताल में रहीं क्योंकि दोनों परिवार लंदन में थे. पामेला के पास ही उनका फोन था. कुछ हफ्तों बाद उनके फोन पर एक लड़की का कॉल आया. उस लड़की ने बताया कि वो पिछले दो साल से उनके फियॉन्से के साथ रिलेशनशिप में थी और अब वो गर्भवती है.
पामेला ने रोते हुए कहा- 'मैं बहुत टूट गई थी. सात-आठ साल बाद ये सच सुनकर मैं जाना चाहती थी, लेकिन उनकी हालत ऐसी थी कि मैं छोड़कर नहीं जा सकी. मैंने डेढ़ महीने तक उनकी देखभाल की. जब वो पूरी तरह ठीक हो गए, तो मैंने अपना सामान पैक किया और बिना मुड़े वापस चली आई. मेरा विश्वास पूरी तरह टूट गया. उसके बाद मैंने दोस्ती और रिलेशनशिप की कोशिश की, लेकिन भरोसा कभी वापस नहीं आया. अब जब भी कोई करीब आता है तो मैं खुद से सवाल करती हूं कि क्या मैं उस पर भरोसा कर सकती हूं?'
ब्रिटेन में जन्मी पामेला भारतीय माता-पिता की बेटी हैं. 2012 में वो दुबई चली गईं और वहां पेजेंट्स में नाम कमाया. उन्होंने Mrs Universe Dubai 2021 और Mrs UAE World 2022 का खिताब जीता है. नेटफ्लिक्स के शो 'Desi Bling' से उन्हें पहचान मिली.
इस हफ्ते लॉक अप 2 में कई कंटेस्टेंट्स ने अपने पर्सनल स्ट्रगल शेयर किए हैं, जिनमें राम कपूर और श्रेया कालरा भी शामिल हैं. फराह खान और रितेश देशमुख द्वारा होस्ट किया गया लॉक अप सीजन 2 नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रहा है.