menu-icon
India Daily

संपत्ति से पहले ही बेदखल कर चुके अनुराग डोभाल के पिता, यूट्यूबर के आत्महत्या के प्रयास के विवाद के बीच वायरल हुआ नया पोस्ट

अनुराग डोभाल और उनकी पत्नी रितिका चौहान के बीच चल रहे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुराग के पिता ने सार्वजनिक रूप से उन्हें और उनकी पत्नी को बेदखल कर दिया है. एक लोकल अखबार में छपी घोषणा की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

antima
Edited By: Antima Pal
संपत्ति से पहले ही बेदखल कर चुके अनुराग डोभाल के पिता, यूट्यूबर के आत्महत्या के प्रयास के विवाद के बीच वायरल हुआ नया पोस्ट
Courtesy: x

मुंबई: यूट्यूबर अनुराग डोभाल और उनकी पत्नी रितिका चौहान के बीच चल रहे विवाद ने नया मोड़ ले लिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुराग के पिता ने सार्वजनिक रूप से उन्हें और उनकी पत्नी को बेदखल कर दिया है. एक लोकल अखबार में छपी घोषणा की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इस घोषणा में अनुराग के पिता जगदंबा प्रसाद डोभाल ने लिखा है कि वे अपने बेटे अनुराग डोभाल और बहू रितिका चौहान डोभाल से कोई संबंध नहीं रखते. 

उन्होंने साफ कहा है कि परिवार उनकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेगा और वे उनकी चल-अचल संपत्ति से भी वंचित हैं. यह कदम अनुराग के कथित सुसाइड अटेम्प्ट और परिवारिक झगड़े के बीच आया है. अनुराग, जो बिग बॉस 17 के पूर्व कंटेस्टेंट हैं, हाल ही में एक इमोशनल यूट्यूब वीडियो 'मौत के जिम्मेदार' पोस्ट कर चुके थे. इसमें वे मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं, परिवार से संघर्ष और इंटर-कास्ट मैरिज के कारण हुए दबाव की बात कर रहे थे. 

UK07 Rider's dad officially disowned him by announcing it in the city's newspaper
by u/Over_Substance5853 in youtubeindia

उन्होंने परिवार के कई सदस्यों को अपनी हालत के लिए जिम्मेदार ठहराया था. विवाद तब और बढ़ गया जब शनिवार रात दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर इंस्टाग्राम लाइव के दौरान अनुराग ने अपनी टोयोटा फॉर्च्यूनर कार को तेज रफ्तार (150-160 किमी/घंटा) में डिवाइडर से टकरा दिया. लाइव में 80,000 से ज्यादा लोग देख रहे थे. यह घटना सुसाइड अटेम्प्ट मानी जा रही है. पुलिस जांच कर रही है.

हादसे के बाद अनुराग को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया और ICU में भर्ती किया गया. उनके मैनेजर रोहित पांडेय ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपडेट शेयर किए. रितिका चौहान (जो प्रेग्नेंट हैं) और उनके परिवार ने अस्पताल जाकर अनुराग से मुलाकात की. लेकिन अनुराग के परिवार से कोई नहीं पहुंचा. यह पूरा मामला इंटर-कास्ट मैरिज, पारिवारिक दबाव और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ा है. अनुराग ने पहले आरोप लगाए थे कि शादी के बाद परिवार ने उन्हें घर से निकाल दिया और संपत्ति मां के नाम कर दी. 

वहीं परिवार के कुछ ऑडियो में दावा है कि अनुराग अलग रहना चाहते थे. सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स (जैसे मन्नारा चोपड़ा) प्रार्थना कर रहे हैं. अनुराग की हालत स्थिर होने की उम्मीद है, लेकिन परिवारिक रिश्ते टूटने की खबर ने सबको झकझोर दिया है.