menu-icon
India Daily

'धुरंधर: द रिवेंज' OTT पर कब और कहां देखें? रणवीर सिंह की एक्शन स्पाई थ्रिलर की डिजिटल रिलीज आई सामने!

आदित्य धर की अपकमिंग फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में धमाल मचाने को तैयार है. ट्रेलर रिलीज होते ही नेटिजन्स में खलबली मच गई है. कई लोग इसे साल की सबसे बड़ी रिलीज बता रहे हैं. पहले पार्ट 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़े थे, अब सीक्वल के साथ भी उम्मीदें बहुत ऊंची हैं.

antima
Edited By: Antima Pal
'धुरंधर: द रिवेंज' OTT पर कब और कहां देखें? रणवीर सिंह की एक्शन स्पाई थ्रिलर की डिजिटल रिलीज आई सामने!
Courtesy: x

मुंबई: रणवीर सिंह और निर्देशक आदित्य धर की अपकमिंग फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में धमाल मचाने को तैयार है. ट्रेलर रिलीज होते ही नेटिजन्स में खलबली मच गई है. कई लोग इसे साल की सबसे बड़ी रिलीज बता रहे हैं. पहले पार्ट 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़े थे, अब सीक्वल के साथ भी उम्मीदें बहुत ऊंची हैं. फिल्म थिएटर रिलीज के बाद OTT पर आएगी.

'धुरंधर: द रिवेंज' OTT पर कब और कहां देखें?

अच्छी खबर ये है कि धुरंधर: द रिवेंज जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी. ट्रेलर के अंत में ही मेकर्स ने जियो हॉटस्टार को आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर बताया है. यह बदलाव पहली फिल्म से अलग है, जो नेटफ्लिक्स पर आई थी. जियो हॉटस्टार की वजह से इस बार जियो हॉटस्टार को डिजिटल अधिकार मिले हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह डील काफी बड़ी है और पहले पार्ट से दोगुनी वैल्यू वाली बताई जा रही है.

रणवीर सिंह की एक्शन स्पाई थ्रिलर की डिजिटल रिलीज आई सामने

OTT रिलीज की तारीख अभी आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं हुई है. लेकिन बॉलीवुड में आमतौर पर थिएट्रिकल रिलीज के 45 से 60 दिनों बाद फिल्म OTT पर आती है. अगर 19 मार्च को रिलीज होती है, तो मई 2026 के मध्य तक, यानी लगभग 14 मई के आसपास जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध हो सकती है. जियो स्टूडियोज खुद फैसला करेगा कि कब स्ट्रीमिंग शुरू करनी है.

फिल्म में रणवीर सिंह दो किरदारों में नजर आएंगे - जसकीरत सिंह रंगी और हमजा अली मजारी. यह स्पाई एक्शन थ्रिलर पाकिस्तान में घुसकर बदला लेने की कहानी है. स्टारकास्ट में संजय दत्त, आर. माधवन, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल जैसे बड़े नाम हैं. ट्रेलर में इंटेंस एक्शन, ड्रामा और रिवेंज का तड़का है. एक और बदलाव म्यूजिक में है. पहले पार्ट का म्यूजिक सरगम ने किया था, लेकिन इस बार T-Series ने म्यूजिक राइट्स खरीदे हैं. एडवांस बुकिंग भी जबरदस्त चल रही है. 

पेड प्रीव्यू के लिए लगभग 2 लाख टिकट बिक चुके हैं, जिनकी वैल्यू करीब 9 करोड़ रुपये है. यह स्ट्रे 2 के रिकॉर्ड को तोड़ चुकी है. फिल्म हिंदी के अलावा तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज होगी.