menu-icon
India Daily

हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होते ही बिगड़ी अनुराग डोभाल की तबीयत? सांस लेने में हुई तकलीफ, फैंस हुए निराश

अनुराग ने इंस्टाग्राम लाइव पर हाई स्पीड कार चलाते हुए एक्सीडेंट कर लिया था, जिसमें कार डिवाइडर से टकराई. लाइव देखने वाले हजारों फैंस थे. एक्सीडेंट के बाद उन्हें ICU में भर्ती किया गया था. फ्रैक्चर और अन्य चोटें आईं. हाल ही में उनकी लंग्स पार्शियल डैमेज होने से सीरियस इंफेक्शन हो गया और सीवियर न्यूमोनिया डायग्नोज हुआ.

antima
Edited By: Antima Pal
हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होते ही बिगड़ी अनुराग डोभाल की तबीयत? सांस लेने में हुई तकलीफ, फैंस हुए निराश
Courtesy: x

मुंबई: यूट्यूबर और बिग बॉस 17 के फेमस कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल (UK07 Rider) की सेहत को लेकर चिंता बढ़ गई है. उनके मैनेजर ने 15 मार्च को अपडेट दिया कि अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद उनकी हालत फिर बिगड़ गई है. डॉक्टरों ने उनकी कंडीशन स्टेबल होने पर डिस्चार्ज किया था, लेकिन देहरादून जाते समय रास्ते में सांस लेने में तकलीफ शुरू हो गई. अब उन्हें एम्बुलेंस में ऑक्सीजन मास्क लगाकर किसी दूसरे अस्पताल ले जाया जा रहा है.

मैनेजर रोहित पांडेय ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया, जिसमें अनुराग एम्बुलेंस में ऑक्सीजन मास्क के साथ नजर आ रहे हैं. कैप्शन में लिखा, "कल अनुराग भाई की कंडीशन स्टेबल होने पर उन्हें डिस्चार्ज किया गया था और हम उन्हें देहरादून ले जा रहे थे. दुर्भाग्य से ट्रांसफर के दौरान उनकी हालत फिर बिगड़ गई. सांस लेने में दिक्कत शुरू हो गई. हम उन्हें अब सबसे नजदीकी अस्पताल ले जा रहे हैं ताकि तुरंत इलाज मिल सके. वो अपनी जान के लिए लड़ रहे हैं."

यह सब कुछ दिन पहले हुए एक बड़े एक्सीडेंट के बाद हो रहा है. अनुराग ने इंस्टाग्राम लाइव पर हाई स्पीड कार चलाते हुए एक्सीडेंट कर लिया था, जिसमें कार डिवाइडर से टकराई. लाइव देखने वाले हजारों फैंस थे. एक्सीडेंट के बाद उन्हें ICU में भर्ती किया गया था. फ्रैक्चर और अन्य चोटें आईं. हाल ही में उनकी लंग्स पार्शियल डैमेज होने से सीरियस इंफेक्शन हो गया और सीवियर न्यूमोनिया डायग्नोज हुआ. कुछ दिन पहले ICU से बाहर आए थे, लेकिन अब फिर हालत गंभीर हो गई.

अनुराग ने कुछ समय पहले एक लंबा वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने डिप्रेशन और फैमिली से मेंटल टॉर्चर की बात कही थी. यह एक्सीडेंट उनके इमोशनल स्ट्रगल के बाद हुआ. उनकी पत्नी रितिका चौहान (जो प्रेग्नेंट हैं) और टीम लगातार उनके साथ हैं. फैंस सोशल मीडिया पर प्रेयर पोस्ट कर रहे हैं और जल्दी रिकवरी की दुआएं मांग रहे हैं.

मैनेजर ने फैंस से अपील की है कि प्रेयर करें और अफवाहों से बचें. अनुराग की टीम कह रही है कि उनकी प्राथमिकता सिर्फ हेल्थ और रिकवरी है. Bigg Boss 17 में अपनी एनर्जी और स्टाइल से फेमस अनुराग अब इस मुश्किल वक्त से गुजर रहे हैं. फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि वो जल्द ठीक होकर वापस आएंगे.