menu-icon
India Daily

'धुरंधर 2' के बाद बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 3' से भौकाल मचाएंगे आदित्य धर? फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट

'धुरंधर' ने 2025 में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़े थे और अब सीक्वल से और बड़े कमाल की उम्मीद है. अगर पार्ट 3 बनता है, तो यह भारतीय स्पाई थ्रिलर फ्रेंचाइजी की नई मिसाल बनेगी. फैंस सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं कि "धुरंधर यूनिवर्स" की जरूरत है. 19 मार्च को फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा कि क्या पोस्ट-क्रेडिट में पार्ट 3 का टीजर आता है या नहीं.

antima
Edited By: Antima Pal
'धुरंधर 2' के बाद बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 3' से भौकाल मचाएंगे आदित्य धर? फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
Courtesy: x

मुंबई: रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धुरंधर' की सफलता के बाद अब 'धुरंधर 2: द रिवेंज' को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है. यह फिल्म 19 मार्च 2026 को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है, जो गुड़ी पड़वा, उगादी और ईद के मौके पर आ रही है. हिंदी के अलावा तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज होगी, जिससे पैन-इंडिया अपील बढ़ गई है. ट्रेलर रिलीज हो चुका है और एडवांस बुकिंग में धमाल मचा रहा है, खासकर अमेरिका में $2 मिलियन से ज्यादा की बुकिंग हो चुकी है.

'धुरंधर 3' को लेकर आया बड़ा अपडेट

फिल्म में रणवीर सिंह दोहरा रोल में नजर आएंगे – जस्कीरत और हमजा अली मजारी के रूप में. स्टोरी पाकिस्तान के लयारी टाउन में सेट है, जहां स्पाई एक्शन और रिवेंज का धमाका होगा. अर्जुन रामपाल मुख्य विलेन ISI मेजर इकबाल के रूप में हैं, जबकि संजय दत्त, आर. माधवन, अक्षय खन्ना और अन्य स्टार्स भी हैं. डायरेक्टर आदित्य धर ने इसे और भी ग्रैंड बनाया है. अब सबसे बड़ा अपडेट 'धुरंधर 3' को लेकर आया है.

आदित्य धर से पार्ट 3 पर काम शुरू करने की अपील कर रहा स्टूडियो

रिपोर्ट के मुताबिक जियो स्टूडियोज और मेकर्स इस फ्रेंचाइजी को सिनेमैटिक यूनिवर्स में बदलना चाहते हैं. 'धुरंधर 2' रिलीज से पहले ही शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है, इसलिए स्टूडियो आदित्य धर से पार्ट 3 पर काम शुरू करने की अपील कर रहा है. रिपोर्ट में कहा गया है कि यह सब्जेक्ट ऐसा है, जिस पर कई पार्ट्स बन सकते हैं. आदित्य धर के पास पहले से ही पार्ट 3 का आइडिया तैयार है, लेकिन उन्होंने अभी कोई कमिटमेंट नहीं किया है. स्टूडियो को इस मौके को हाथ से जाने नहीं देना चाहता. इसलिए उन्होंने आदित्य धर से कम से कम 'धुरंधर 2' में एक पोस्ट-क्रेडिट टीजर या हिन्ट शामिल करने को कहा है, ताकि फैंस को तीसरे पार्ट की उम्मीद बनी रहे और एक्साइटमेंट कायम रहे. इससे दर्शकों का इंटरेस्ट बनाए रखना आसान होगा.

सीक्वल से और बड़े कमाल की उम्मीद

'धुरंधर' ने 2025 में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़े थे और अब सीक्वल से और बड़े कमाल की उम्मीद है. अगर पार्ट 3 बनता है, तो यह भारतीय स्पाई थ्रिलर फ्रेंचाइजी की नई मिसाल बनेगी. फैंस सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं कि "धुरंधर यूनिवर्स" की जरूरत है. 19 मार्च को फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा कि क्या पोस्ट-क्रेडिट में पार्ट 3 का टीजर आता है या नहीं. अभी तो एक्साइटमेंट अपने पीक पर है.