menu-icon
India Daily

Anant-Radhika Pre Wedding: अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग में पहुंचे विदेशी मेहमान, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

Anant-Radhika Pre Wedding: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग फंक्शन में देश-विदेश से बड़े-बड़े नामचीन लोग आने वाले हैं. ऐसे में मेहमानों के आने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है.

India Daily Live
Anant-Radhika Pre Wedding: अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग में पहुंचे विदेशी मेहमान, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

नई दिल्ली: अंबानी परिवार के सबसे छोटे बेटे उद्योगपति अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन की शुरुआत हो चुकी है. इनके प्री-वेडिंग फंक्शन के पहले अंबानी परिवार ने अन्‍न सेवा की परंपरा पुरानी को निभाया जो कि काफी पहले से चली आ रही है. अंबानी परिवार में कोई भी शुभ काम हो उससे पहले ये अन्न सेवा करते रहे हैं.

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग फंक्शन में देश-विदेश से बड़े-बड़े नामचीन लोग आने वाले हैं. ऐसे में मेहमानों के आने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है. सलमान खान से लेकर हॉलीवुड सिंगर रिहाना तक जामनगर पहुंच चुके हैं.

अब इस बीच अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग की बात करें तो यह 1 मार्च से 3 मार्च तक गुजरात के जामनगर में होने वाला है. ऐसे में आज अमेरिकी सिंगर जे ब्राउन-रिहाना की टीम जामनगर पहुंच चुकी है.

वहीं सलमान खान भी अपनी टीम के साथ जामनगर पहुंच चुके हैं.

रणबीर कपूर भी अपनी मां नीतू कपूर, पत्नी आलिया भट्ट और बेटी राहा संग जामनगर पहुंचे.

एयरपोर्ट पर जे ब्राउन, निकी मिनाज ,एडम ब्लैकस्टोन, और रिहाना को स्पॉट किया गया.

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर भी राधिका और अनंत की प्री वेडिंग अटेंड करने जामनगर पहुंचे.