menu-icon
India Daily

महिला दिवस पर अपनी पार्टनर या मां को देना है परफेक्ट गिफ्ट, यहां देखें टॉप ऑप्शन्स

अगर आप इस महिला दिवस अपने मां, पत्नी, दोस्त, बहन आदि को कोई गिफ्ट करना चाहते हैं, तो यहां हम आपको कुछ अच्छे ऑप्शन्स की लिस्ट दे रहे हैं. 

Shilpa Shrivastava
महिला दिवस पर अपनी पार्टनर या मां को देना है परफेक्ट गिफ्ट, यहां देखें टॉप ऑप्शन्स
Courtesy: Pinterest

नई दिल्ली: हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है. यह दिन महिलाओं को समर्पित होता है. इस दिन लोग अपनी मां, पत्नी, पार्टनर, दोस्त, बहन या घर की दूसरी महिलाओं को गिफ्ट देकर और उन्हें विश कर स्पेशल फील कराते हैं. अगर आपने भी अपने घर की महिलाओं के लिए अभी तक कुछ स्पेशल प्लान नहीं किया है, तो यहां हम आपको कुछ अच्छे ऑप्शन्स की लिस्ट दे रहे हैं. इनमें एयरस्टाइल के साथ-साथ फोन भी शामिल हैं.

Dreame AirStyle, 5-in-1 Hair Drying & Styling System:

यह कई कलर्स में आता है. इसे 5,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. इसके साथ ही 2 साल की वारंटी दी गई है. AirStyle आपके बालों को जल्दी और आसानी से सुखाने और स्टाइल करने के लिए आपका सबसे अच्छा वन-स्टॉप सॉल्यूशन है. इसमें दो पावरफुल नोजल और तीन वर्सेटाइल अटैचमेंट हैं- तेजी से सुखाने के लिए फास्ट ड्रायर, ऑटोमैटिक कर्लिंग के लिए ऑटो-रैप बैरल, स्लीक फिनिश के लिए स्मूथिंग ब्रश, ज्यादा बाउंस के लिए राउंड वॉल्यूमाइजिंग ब्रश और बिखरे बालों को ठीक करने के लिए फ्लाईअवे अटैचमेंट. यह ऑल-इन-वन टूल कई स्टेप्स को एक डिवाइस में मिलाकर आपके रूटीन को आसान बनाता है.

OnePlus Nord 5:

इसकी कीमत 34,999 रुपये है. इसे 1,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ 33,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा. हर महीने 1,195 रुपये की EMI देकर भी इसे घर लाया जा सकता है. कुछ चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स के साथ 1,500 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जाएगा. वहीं, 32,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है. फीचर्स की बात करें तो यह स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 प्रोसेसर से लैस है. इसमें ड्यूल 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. इसमें वनप्लस एआई दिया गया है. यह 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ आता है.

Noise Twist Round dial Smart Watch:

इसकी कीमत 4,999 रुपये है. इसे 74% डिस्काउंट के साथ 1,299 रुपये में खरीदा जा सकेगा. हर महीने 118 रुपये की EMI देकर भी खरीदा जा सकेगा. यह ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर सपोर्ट करती है. इसमें 7 दिन तक की बैटरी लाइफ, 100 से ज्यादा वॉच फेस, IP68 रेटिंग, हार्ट रेट मॉनिटर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. इसके साथ ही स्लीप मॉनिटर भी दिया गया है.