menu-icon
India Daily

कल्कि 2898 एडी के सीक्वल में दीपिका पादुकोण की जगह लेंगी आलिया भट्ट? जानिए असली सच

सवाल यह है कि क्या आलिया दीपिका पादुकोण की जगह लेंगी या फिर उन्हें नया रोल मिला है? सोशल मीडिया पर कई पेजेस ने दावा किया कि आलिया भट्ट फिल्म में अहम भूमिका निभाएंगी. कुछ लोगों का मानना था कि वे सुमति का रोल करेंगी, जो दीपिका के हिस्से का था.

antima
Edited By: Antima Pal
कल्कि 2898 एडी के सीक्वल में दीपिका पादुकोण की जगह लेंगी आलिया भट्ट? जानिए असली सच
Courtesy: X

Kalki 2898 AD Sequel: नाग अश्विन की सुपरहिट फिल्म कल्कि 2898 एडी के सीक्वल को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल खबर ने सबको हैरान कर दिया. खबर थी कि आलिया भट्ट फिल्म की शूटिंग में शामिल हो गई हैं और हैदराबाद में कुछ सीन भी शूट कर चुकी हैं. 

दीपिका पादुकोण की जगह लेंगी आलिया भट्ट?

अब सवाल यह है कि क्या आलिया दीपिका पादुकोण की जगह लेंगी या फिर उन्हें नया रोल मिला है? सोशल मीडिया पर कई पेजेस ने दावा किया कि आलिया भट्ट फिल्म में अहम भूमिका निभाएंगी. कुछ लोगों का मानना था कि वे सुमति का रोल करेंगी, जो दीपिका के हिस्से का था. वहीं दूसरे लोग कह रहे थे कि यह बिल्कुल नया किरदार होगा. फैंस के बीच उत्साह भी काफी था.

'कोई शूटिंग नहीं हुई है'

कई यूजर्स ने लिखा- 'आलिया भट्ट और साई पल्लवी एक साथ? अब कोई बात मत करना!' लेकिन फिल्म टीम ने इन अफवाहों पर साफ-साफ जवाब दे दिया है. फिल्म की तरफ से एक बयान में स्पोक्सपर्सन ने कहा- 'कोई शूटिंग नहीं हुई है.' उन्होंने यह भी बताया कि आलिया भट्ट को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. स्पोक्सपर्सन ने कहा- 'सोशल मीडिया पर किसी ने पोस्ट किया और बाकी सबने उसे कॉपी-पेस्ट करके खबर बना दी. अभी उनके कास्टिंग को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है.'

दीपिका पादुकोण का कल्कि से बाहर होना

कुछ समय पहले दीपिका पादुकोण ने फिल्म के सीक्वल से अपनी दूरी बना ली थी. प्रोडक्शन हाउस व्यजयंती मूवीज ने सितंबर 2025 में आधिकारिक घोषणा की थी. टीम ने लिखा था- 'हम आधिकारिक तौर पर घोषणा करते हैं कि दीपिका पादुकोण कल्कि 2898 एडी के आने वाले सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी. लंबे समय तक विचार करने के बाद हमने अलग होने का फैसला लिया है. कल्कि जैसी फिल्म को पूरी प्रतिबद्धता चाहिए. हम उन्हें अपनी भविष्य की फिल्मों के लिए शुभकामनाएं देते हैं.'

दीपिका का यह फैसला संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' से बाहर होने के कुछ दिनों बाद आया था. अभी तक फिल्म निर्माताओं ने सीक्वल के नए कास्ट को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट नहीं दिया है. आलिया भट्ट की एंट्री को लेकर बस सोशल मीडिया पर अटकलें ही चल रही हैं. फैंस को उम्मीद है कि जल्द ही प्रोड्यूसर्स कोई बड़ा ऐलान करेंगे. कल्कि 2898 एडी ने अपनी पहली फिल्म में दमदार विजुअल्स, कहानी और स्टार कास्ट के साथ धमाल मचाया था. अब सीक्वल में कौन-कौन नजर आएगा, यह देखना दिलचस्प होगा.