menu-icon
India Daily

'टॉक्सिक' के बाद सिनेमाघरों में दस्तक देगी 'अल्फा', आलिया भट्ट-शरवरी वाघ की एक्शन थ्रिलर की रिलीज डेट हुई अनाउंस

फिल्म के मेकर्स ने हाल ही में इसकी आधिकारिक घोषणा की है. आलिया भट्ट ने खुद इंस्टाग्राम पर एक नया पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "#ALPHA 10.07.2026 See you in cinemas" यह पोस्ट फैंस के बीच खूब वायरल हो रहा है. 'अल्फा' YRF की स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला-केंद्रित फिल्म है, जहां दो फीमेल एजेंट्स हाई-ऑक्टेन एक्शन और थ्रिलर मिशन्स को अंजाम देती दिखेंगी.

antima
Edited By: Antima Pal
'टॉक्सिक' के बाद सिनेमाघरों में दस्तक देगी 'अल्फा', आलिया भट्ट-शरवरी वाघ की एक्शन थ्रिलर की रिलीज डेट हुई अनाउंस
Courtesy: x

मुंबई: यश राज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स में सबसे ज्यादा चर्चित और इंतजार वाली फिल्म 'अल्फा' की रिलीज डेट आखिरकार सामने आ गई है. यह फिल्म अब 10 जुलाई 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी. आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की इस दमदार जोड़ी के साथ बॉबी देओल और अनिल कपूर भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे.

फिल्म के मेकर्स ने हाल ही में इसकी आधिकारिक घोषणा की है. आलिया भट्ट ने खुद इंस्टाग्राम पर एक नया पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, "#ALPHA 10.07.2026 See you in cinemas" यह पोस्ट फैंस के बीच खूब वायरल हो रहा है. 'अल्फा' YRF की स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला-केंद्रित फिल्म है, जहां दो फीमेल एजेंट्स हाई-ऑक्टेन एक्शन और थ्रिलर मिशन्स को अंजाम देती दिखेंगी. पहले फिल्म की रिलीज कई बार टली थी. शुरू में यह क्रिसमस 2025 (25 दिसंबर) पर आने वाली थी, लेकिन VFX और पोस्ट-प्रोडक्शन में ज्यादा समय लगने की वजह से इसे अप्रैल 2026 में शिफ्ट किया गया था.

अब लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक यह 10 जुलाई 2026 को बड़े पर्दे पर आएगी. कुछ समय पहले ओटीटी पर डायरेक्ट रिलीज की अफवाहें भी उड़ी थीं. रिपोर्ट्स में कहा गया था कि Netflix ने फिल्म के लिए 215 करोड़ रुपये की बड़ी डील ऑफर की थी, लेकिन YRF ने इसे ठुकरा दिया. मेकर्स का साफ कहना था कि 'अल्फा' थिएटर्स के लिए बनी है और बड़े स्क्रीन पर ही इसका असली मजा आएगा. YRF के प्रवक्ता ने भी OTT वाली खबरों को सिरे से खारिज कर दिया था.

फिल्म के डायरेक्टर शिव रावैल हैं, जो 'The Railway Men' वेब सीरीज से पहले ही चर्चा में आ चुके हैं. 'अल्फा' में एक्शन सीक्वेंसेज काफी इंटेंस होने वाले हैं. बॉबी देओल का एक छोटा ग्लिम्प्स 'War 2' के पोस्ट-क्रेडिट सीन में भी दिखाया गया था, जिससे फैंस का उत्साह और बढ़ गया है. यह फिल्म YRF स्पाई यूनिवर्स को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाली है, जहां पहले 'Ek Tha Tiger', 'Tiger Zinda Hai', 'War' और 'Pathaan' जैसी हिट फिल्में आ चुकी हैं. 

फैंस अब 10 जुलाई 2026 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जब आलिया और शरवरी का दमदार एक्शन थिएटर्स में देखने को मिलेगा. यह फिल्म न सिर्फ एक्शन से भरपूर होगी, बल्कि महिला सशक्तिकरण का भी मजबूत मैसेज देगी। बॉलीवुड में स्पाई जॉनर की लोकप्रियता को देखते हुए 'अल्फा' का क्रेज पहले से ही काफी ज्यादा है. ट्रेलर का इंतजार भी अब शुरू हो चुका है.