मुंबई: रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर इतिहास रच दिया है. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने लगातार दूसरी बार और कुल मिलाकर तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया. भारत की यह जीत कई मायनों में खास रही. टीम इंडिया पुरुष टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली ऐसी टीम बन गई जिसने अपने खिताब को सफलतापूर्वक डिफेंड किया. स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शक और देश भर में करोड़ों क्रिकेट प्रेमी इस जीत का जश्न मनाते नजर आए.
जैसे ही भारत ने ट्रॉफी उठाई पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई. सोशल मीडिया पर भी बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया और बॉलीवुड सितारे भी इस जश्न में शामिल हो गए.
टीम इंडिया की जीत के बाद सबसे पहले रिएक्ट करने वालों में सुपरस्टार शाहरुख खान भी शामिल रहे. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर टीम की तारीफ करते हुए लिखा कि क्या जबरदस्त जीत है. उन्होंने लिखा कि हमारे मेन इन ब्लू को शाबाशी. आप लोग असली चैंपियन हैं और आपको मैदान पर देखकर हम सभी को गर्व महसूस हुआ है. थैंक यू. जय हिंद. शाहरुख के इस पोस्ट को लाखों लोगों ने पसंद किया और फैंस ने भी टीम इंडिया के लिए अपने प्यार का इजहार किया.
What a comprehensive victory!! Well done to our men in blue!!! You guys are champions and watching you on the field has made us all very proud.
Take a bow. Jai Hind! pic.twitter.com/X3Tsym3e01— Shah Rukh Khan (@iamsrk) March 8, 2026Also Read
- 60 की उम्र में आमिर खान का 'ब्लैक स्वैग', तो ग्रीन साड़ी में बला की खूबसूरत लगीं पार्टनर गौरी; रिसेप्शन में छा गई यह जोड़ी!
- धुरधंर 2 के बाद धुरंधर 3 भी आने वाली है! रणवीर सिंह की फिल्म को लेकर वायरल पोस्ट ने किया धमाका
- 'मुझे शादी में क्यों नहीं बुलाया गया...', नन्ही फैन की शिकायत पर विजय देवरकोंडा ने दिया दिल जीतने वाला जवाब, वीडियो हुआ वायरल
अक्षय कुमार ने भी टीम इंडिया की जीत पर खास अंदाज में खुशी जाहिर की. उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म के एक डांस सीन का एक मजेदार GIF शेयर करते हुए लिखा कि हर घर का यही सीन है. वर्ल्ड कप घर लाने पर टीम इंडिया को बधाई.
हर घर का माहौल 🕺🏼🥁
— Akshay Kumar (@akshaykumar) March 8, 2026
Congratulations on bringing the World Cup home, Team India 🇮🇳 pic.twitter.com/m6Tmmqj4NB
वहीं अनिल कपूर ने भी अपने अंदाज में टीम को बधाई दी. उन्होंने एक मजेदार पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि आज कीवी थोड़ी ज्यादा ही मीठी लग रही है. हमारी इंडियन टीम को बधाई. आप हमें गर्व महसूस कराने में कभी फेल नहीं होते.
अनुष्का शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर टीम इंडिया को बधाई देते हुए लिखा कि इस शानदार जीत के लिए पूरी टीम को दिल से बधाई. लगातार दो वर्ल्ड कप जीतना सच में बड़ी उपलब्धि है.
वहीं विक्की कौशल ने भी टीम इंडिया के शानदार प्रदर्शन की तारीफ की. उन्होंने लिखा कि वर्ल्ड चैंपियंस बेबी. यह पूरी तरह से दबदबा और क्लास का प्रदर्शन था. बहुत बढ़िया टीम इंडिया.
सनी देओल ने भी टीम इंडिया की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा कि टीम इंडिया ने पूरे देश को गर्व महसूस कराया है. उन्होंने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की भी तारीफ की.
अभिषेक बच्चन ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा कि इंडिया चैंपियंस है. वहीं अजय देवगन ने कहा कि इतने चिल्लाने से मेरा गला बैठ गया है लेकिन मेरी मुस्कान पूरे हफ्ते खत्म नहीं होने वाली.
आयुष्मान खुराना ने भी जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि अहमदाबाद का दुर्भाग्य टूट गया है और टीम इंडिया ने फिर इतिहास लिख दिया.
इसके अलावा जूनियर एनटीआर, सिद्धार्थ मल्होत्रा, करीना कपूर, अनन्या पांडे, परिणीति चोपड़ा और वामिका गब्बी समेत कई सितारों ने भी टीम इंडिया को बधाई दी.