menu-icon
India Daily

अल्फा के सेट से लीक हुई तस्वीरें, आलिया भट्ट और बॉबी देओल दिखे आमने-सामने

'अल्फा' में आलिया भट्ट और शरवरी अहम किरदारों में दिखाई देंगी. YRF की आने वाली मोस्टअवेटेड स्पाई यूनिवर्स फिल्म की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिसमेें दावा किया जा रहा है कि ये सेट से लीक हुई हैं.

babli
Edited By: Babli Rautela
अल्फा के सेट से लीक हुई तस्वीरें, आलिया भट्ट और बॉबी देओल दिखे आमने-सामने
Courtesy: X

YRF की आने वाली मोस्टअवेटेड स्पाई यूनिवर्स फिल्म, 'अल्फा' में आलिया भट्ट और शरवरी अहम किरदारों में दिखाई देंगी. जानकारी के मुताबिक, बॉबी देओल फिल्म में विलेन के तौर पर नजर आएंगे. अब, 'शहाबुद्दीन अहमद (SRKian) 2.0' नाम के एक X अकाउंट ने X पर इन तीनों कलाकारों की कुछ तस्वीरें शेयर कीं और दावा किया कि ये फिल्म से लीक हुई तस्वीरें हैं. तस्वीरें देख कर जहां कुछ हद तक लोग सच मान रहे हैं, वहीं दूसरे तरफ फैंस अभी भी इनपर यकीन नहीं कर पा रहे हैं.

अल्फा के सेट से लीक हुई तस्वीरें

इस अकाउंट ने पहले धुंधली तस्वीरें पोस्ट कीं और लिखा, '#BobbyDeol- #AliaBhatt और #Sharvari की #ALPHA की शूटिंग के सेट से 2025 की पहली ऑफिशियल इंटरनेट पर तहलका मचाने वाली LEAKED तस्वीरें ⚠️. #YRFSpyUniverse की अगली एक्शन फिल्म में जुलाई 2026 में LORD ALPHA का पूरा, RAW और REAL पहला लुक सामने आएगा 💯. यह 'Assassin Vs A.I' के EMPIRE CLIMAX सीन से है (sic).'

बाद में, उस X यूज़र ने AI का इस्तेमाल करके साफ़ की गई तस्वीरें शेयर कीं और लिखा, '#ALPHA ✨ EXCLUSIVE और OFFICIAL LEAKED तस्वीरें, जिन्हें Google Gemini (Nano Banana) से साफ़ किया गया है ❤️‍🔥. #YRFSpyUniverse के अगले Dark Mission (Chapter) में एक Empire Chase Climax फ़ाइट सीन में #BobbyDeol का मुकाबला #AliaBhatt और #Sharvari से होगा 👊. Super Agents बनाम Rogue Lord और A.I Army ⚡️. कहानी #ShivRawail ने लिखी है (sic).'

क्या है इन वायरल फोटोज की सच्चाई?

बता दें की इन तस्वीरों की कोई विश्वसनीयता नहीं है. यह साफ नहीं है कि ये असली हैं, नकली हैं, या AI से बनाई गई तस्वीरें हैं. न तो यश राज फ़िल्म्स और न ही कलाकारों ने अब तक इन वायरल लीक हुई तस्वीरों के बारे में कोई बयान दिया है.

Alpha पहले 2025 में रिलीज होने वाली थी. लेकिन इसकी रिलीज अप्रैल 2026 तक टाल दी गई. हालांकि, इसमें एक बार फिर देरी हुई, और अब यह 10 जुलाई 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.