menu-icon
India Daily

‘सलमान खान नहीं बन सकते…’, चुनरी चुनरी के रीमेक पर सिंगर अभिजीत ने उड़ाया वरुण धवन का मजाक!

है जवानी तो इश्क होना है में 'चुनरी चुनरी' के रीक्रिएटेड वर्शन ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है.ओरिजिनल सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने अब खुले तौर पर रीक्रिएटेड वर्शन की बुराई की है. साथ ही वरुण धवन पर भी निशाना साधा है.

babli
Edited By: Babli Rautela
‘सलमान खान नहीं बन सकते…’, चुनरी चुनरी के रीमेक पर सिंगर अभिजीत ने उड़ाया वरुण धवन का मजाक!
Courtesy: Social Media

मुंबई: वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की फिल्म है जवानी तो इश्क होना है को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बस बना हुआ है. फिल्म में चुनरी चुनरी के रीक्रिएटेड वर्शन ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. जहां कुछ लोग इस गानें को काफी पसंद कर रहे वहीं कई दर्शकों ने इस मशहूर ट्रैक के रीमिक्स पर निराशा जताई है. इस बहस को और हवा देते हुए गाने के ओरिजिनल सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य ने अब खुले तौर पर रीक्रिएटेड वर्शन की बुराई की है. साथ ही वरुण धवन पर भी निशाना साधा है कि वे कभी पॉपुलर रहे बॉलीवुड हिट गानों के रीवैम्प्ड वर्शन पर बार-बार भरोसा करते हैं.

चुनरी चुनरी पर क्या बोले अभिजीत भट्टाचार्य

ANI के साथ अपने एक इंटरव्यू में अभिजीत ने वरुण धवन की आने वाली फिल्म में अपने मशहूर 1999 के ट्रैक चुनरी चुनरी के रीक्रिएटेड वर्शन पर रिएक्शन दिया. सलमान खान, करिश्मा कपूर और सुष्मिता सेन स्टारर बीवी नंबर 1 के चार्टबस्टर गाने के ओरिजिनल सिंगर ने रीक्रिएटेड वर्जन पर अपनी निराशा जताई. मीडिया के साथ बातचीत में सिंगर ने कहा कि, 'यह गाना सलमान की लाइफ का सबसे बड़ा गाना था. जब आई थी, तब से अब तक ट्रेंडिंग है. सलमान खान की लाइफ का सबसे बड़ा हिट है चुनरी चुनरी. वह वक्त एक राइजिंग स्टार था, सुपरस्टार नहीं.'

'सेकंड हैंड' फिल्म करने पर अभिजीत ने लगाई फटकार

गाने के रीक्रिएटेड वर्जन पर रिएक्ट करते हुए अभिजीत ने वरुण को 'सेकंड-हैंड' फिल्में करने के लिए टोका. अपने इंटरव्यू में उन्होंने कहा, 'एक्टर (वरुण धवन) ने सिर्फ सेकंड-हैंड फिल्में की हैं खासकर तब जब उनके पिता (डेविड धवन) ने ओरिजिनल फिल्में डायरेक्ट की थीं. वह उन्हीं गानों का इस्तेमाल करते हैं जो कभी हिट थे. वरुण धवन इस गाने से सलमान खान नहीं बन सकते. सलमान खान और वरुण धवन में बहुत फर्क है.'

सिंगर ने उड़ाया गाने का मजाक

चुन्नरी चुनरी के लेटेस्ट रीक्रिएशन पर रिएक्ट करते हुए, अभिजीत ने मजाक में कहा कि गाना ज्यादा 'भजन' जैसा लग रहा था, जो असल में एक रोमांटिक ट्रैक था. अभिजीत ने यह भी बताया कि है जवानी तो इश्क होना है के मेकर्स ने उनके हिट गाने को रीक्रिएट करने से पहले उनसे कभी कॉन्टैक्ट नहीं किया. उन्होंने कहा कि अगर उन्होंने रीमेक के लिए उनसे कॉन्टैक्ट किया होता तो भी वह इसे करने से पहले दोबारा सोचते. अब वह खुश हैं कि उन्होंने गाना नहीं किया क्योंकि यह खराब हो जाता.