menu-icon
India Daily

'गोविंदा बकरा है...', भरी सभा में बिगड़े पत्नी सुनीता आहूजा के बोल! वीडियो वायरल होते ही लोगों ने लगा दी क्लास

सुनीता आहूजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने पति गोविंदा को बकरा कहती नजर आ रही हैं. इस बयान के बाद इंटरनेट यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया.

babli
Edited By: Babli Rautela
'गोविंदा बकरा है...', भरी सभा में बिगड़े पत्नी सुनीता आहूजा के बोल! वीडियो वायरल होते ही लोगों ने लगा दी क्लास
Courtesy: Social Media

मुंबई: शिल्पा शेट्टी का नया शो 'मां है ना' इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बना हुआ है. यह शो कॉमेडी और कुकिंग का मिला जुला शो है जिसमें कई मशहूर सितारे अपने बच्चों के साथ नजर आने वाले हैं. हाल ही में शो का ट्रेलर लॉन्च इवेंट आयोजित किया गया जहां शो से जुड़े कई सितारे पहुंचे थे. इसी दौरान बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा और उनकी बेटी टीना आहूजा भी मौजूद थीं. लेकिन इवेंट में मजाक मजाक में कही गई एक बात अब सोशल मीडिया पर बड़ा मुद्दा बन गई है.

गोविंदा को लेकर कर दिया ऐसा कमेंट

ट्रेलर लॉन्च के दौरान सुनीता आहूजा पैपराजी के साथ मजाक करती नजर आईं. बातचीत के दौरान उन्होंने गोविंदा के लिए बकरी शब्द का इस्तेमाल किया. तभी पीछे से किसी ने मजाक में कहा कि आपके हसबैंड. यह सुनकर सुनीता पहले चौंकीं और फिर हंसते हुए बोलीं कि मेरे हसबैंड बकरी नहीं हैं. इसके बाद उन्होंने इशारा करते हुए कहा कि वो बकरा हैं. उनकी यह बात सुनते ही वहां मौजूद लोग भी कुछ देर के लिए हैरान रह गए. खासकर टीवी एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया का रिएक्शन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वीडियो में उर्वशी के चेहरे के भाव देखकर लोग कह रहे हैं कि उन्हें यह मजाक बिल्कुल पसंद नहीं आया.

सोशल मीडिया पर शुरू हुई ट्रोलिंग

जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ वैसे ही लोगों ने सुनीता आहूजा को ट्रोल करना शुरू कर दिया. कई यूजर्स ने कहा कि पति का इस तरह मजाक उड़ाना सही नहीं है. एक यूजर ने लिखा कि आज जो पहचान है वह गोविंदा की वजह से ही है और अब उन्हीं का मजाक बनाया जा रहा है. दूसरे यूजर ने लिखा कि अपने पति के लिए ऐसी भाषा कौन इस्तेमाल करता है. कुछ लोगों ने यह भी कहा कि सुनीता को कैमरे के सामने ऐसा बयान नहीं देना चाहिए था. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ओवरएक्टिंग करने वाला तक कह दिया. वहीं कुछ लोगों ने यह भी कहा कि यह सिर्फ मजाक था और इसे ज्यादा गंभीरता से नहीं लेना चाहिए.