ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर इंटरनेशनल फैशन मंच पर अपने अंदाज से लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब रही हैं. Paris Fashion Week 2026 में एक्ट्रेस ने L’Oréal Paris Le Défilé 2026 के रनवे पर वॉक किया. इस दौरान उनका लुक बेहद ग्लैमरस और रॉयल नजर आया.
ऐश्वर्या ने इस खास मौके के लिए Yara Shoemaker के Fall/Winter 2026-27 कलेक्शन की ड्रेस चुनी. ब्लैक वेलवेट, क्रिस्टल डिटेलिंग और केप के कॉम्बिनेशन ने उनके पूरे लुक को एक क्लासिक और पुराने दौर के ग्लैमर वाली फील दी.
ऐश्वर्या की ड्रेस का बेस ब्लैक वेलवेट था. आउटफिट पर 3D फ्रिंज एम्ब्रॉयडरी और खास टेक्सचर देखने को मिला. इसके ऊपर उन्होंने क्रिस्टल से सजा हुआ केप पहना था, जो उनके लुक का सबसे आकर्षक हिस्सा रहा. ड्रेस की खूबसूरती को ज्यादा एक्सेसरीज से नहीं ढका गया. स्टाइलिंग को काफी बैलेंस रखा गया, जिससे आउटफिट की बनावट, क्रिस्टल और केप पर पूरा फोकस रहा. उनके लुक को मोहित राय, तरंग अग्रवाल और चिंतन शाह ने स्टाइल किया था.
aishwarya rai walks at loreal paris show pic.twitter.com/7L9LLHXTjt
— ˖᯽ ݁˖ pop backup ˖᯽ ݁˖ (@popbackupp) September 28, 2026Also Read
ऐश्वर्या ने ब्लैक वेलवेट आउटफिट के साथ क्राउन-स्टाइल हेडपीस कैरी किया. यह एक्सेसरी उनके पूरे लुक को रॉयल टच दे रही थी. इसके अलावा उनके बरगंडी रंग के बाल भी साफ नजर आए. पिछले कुछ समय से यह हेयर कलर ऐश्वर्या के लुक का हिस्सा बना हुआ है और इस बार भी इसने उनके पूरे आउटफिट के साथ अलग कॉन्ट्रास्ट तैयार किया. लुक में ज्यादा चीजें जोड़ने के बजाय स्टाइलिंग को सिंपल रखा गया. इसका फायदा यह हुआ कि ड्रेस की डिटेलिंग और क्रिस्टल वर्क ही सबसे ज्यादा नजर आया.
ऐश्वर्या राय बच्चन लंबे समय से L’Oréal Paris से जुड़ी हुई हैं. वह ब्रांड के Paris Fashion Week इवेंट्स में पहले भी हिस्सा ले चुकी हैं और Le Défilé के रनवे पर वॉक कर चुकी हैं. 2026 के एडिशन में भी ऐश्वर्या इंटरनेशनल एंबेसडर्स और मॉडल्स के साथ रनवे पर नजर आईं. इस इवेंट में कई बड़े नाम शामिल हुए. इस साल शो का आयोजन एफिल टॉवर के सामने Place Joffre में किया गया. इवेंट की थीम Express Your Worth रखी गई थी.
Paris Fashion Week की यह शाम ऐश्वर्या के लिए एक और वजह से खास रही. इस दौरान उनकी मुलाकात इंटरनेशनल सिंगर Céline Dion से हुई. इवेंट के दौरान दोनों को एक-दूसरे से मिलते, गले लगते और हाथ थामे देखा गया. दोनों ने साथ में डांस भी किया. ऐश्वर्या और Céline Dion की यह मुलाकात सोशल मीडिया पर भी चर्चा का हिस्सा बनी.