menu-icon
India Daily

Met Gala 2024: आलिया भट्ट ने ऐसा क्या किया जो मेट गाला में सिर्फ उन्हीं के चर्चे, फैंस बोले- राहा की क्यूट मम्मी

मेट गाला 2024 का आगाज हो चुका है ऐसे में आलिया भट्ट का लुक भी सामने आ चुका है. हसीना ने इस बार साड़ी को अपनी पसंद बनाई.

India Daily Live
Met Gala 2024: आलिया भट्ट ने ऐसा क्या किया जो मेट गाला में सिर्फ उन्हीं के चर्चे, फैंस बोले- राहा की क्यूट मम्मी

नई दिल्ली: शफीना, गंगूबाई और रानी...जैसे किरदार निभा रही आलिया भट्ट अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लेती है. एक्टिंग के साथ-साथ वह अपने फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं. आलिया भट्ट बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकाराओं में से एक हैं. जब भी अपने देश को प्राउड फील कराने की बारी आती है तो आलिया भट्ट (Alia bhatt) इससे पीछे कभी नहीं रहती हैं. मेट गाला 2024(Met Gala 2024) में भी आलिया ने सात समंदर पार जाकर अपने देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया.

हर इवेंट की तरह इस इवेंट में भी आलिया का लुक देखने वाला था. उनके लुक को देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है. आइए एक्ट्रेस के मेट गाला लुक पर एक बार नजर डालते हैं.

दरअसल, आलिया भट्ट (Alia bhatt) ने इस बार मेट गाला(Met Gala 2024) के लिए साड़ी को अपनी पसंद बनाई. उन्होंने साड़ी में वॉक किया जिसमें वह बेहद सुंदर लग रही थीं. आलिया भट्ट का जब से मेट गाला से लुक सामने आया है फैंस की निगाहें उनसे हट ही नहीं रही हैं. सोशल मीडिया पर उनकी कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं.

राहा की मम्मी ने इस दौरान डिजाइनर सब्यसांची की साड़ी को चुना. एक्ट्रेस की ये साड़ी पेस्टल कलर की है जिसकी काफी चर्चा हो रही है. इस साड़ी के साथ एक्ट्रेस ने मिनिमल ज्वैलरी कैरी की. इसके साथ ही अदाकारा ने बालों में हैवी बन बनाया है जो कि उन पर काफी जच रहा है.

गंगूबाई को रेड कार्पेट पर देखकर इंटरनेशनल पैपराजी भी उनका नाम लेकर उनकी तारीफ करने लगे. देश नहीं बल्कि विदेश में भी आलिया भट्ट का जलवा बरकरार हैं. 31 साल की अदाकारा के इस लुक को देख नेटिजन्स ने तारीफों के पूल बांध दिए. एक यूजर ने लिखा- राहा की मम्मी सबसे प्यारी, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि यार ये कितनी प्यारी लग रही है.