लोकसभा सांसद मालविंदर सिंह कंग ने सैनी माजरा गांव में स्थापित नए ओपन जिम का उद्घाटन किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं और बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. उनके अनुसार सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना (एमपीलैड) के तहत विभिन्न गांवों में कई जनहित परियोजनाएं पूरी की गई हैं, जिनका सीधा लाभ स्थानीय लोगों को मिल रहा है.
सांसद कंग ने बताया कि सैनी माजरा में शुरू किया गया ओपन जिम ग्रामीण युवाओं और बुजुर्गों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक अहम कदम है. उन्होंने कहा कि पलाहेरी, मछली कलां, अभयपुर और फतेहगढ़ सहित कई गांवों में ओपन और इंडोर जिम पहले ही स्थापित किए जा चुके हैं. इन सुविधाओं का उद्देश्य लोगों को अपने गांव में ही फिटनेस से जुड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा मिल सके.
Yesterday, I had the honour of inaugurating a vibrant new Open Gym in Saini Majra village, Kharar,a proud milestone in our ongoing mission to build a healthier, stronger, and more vibrant Punjab.
From Palaheri and Machhli Kalan to Abheypur, Fatehgarh and beyond, multiple open and… pic.twitter.com/Fhsk4NB1Lo— Malvinder Singh Kang (@kang_malvinder) June 14, 2026Also Read
अपने संदेश में सांसद ने कहा कि खरड़ विधानसभा क्षेत्र के 63 गांवों में एमपीलैड योजना के तहत करीब 2.05 करोड़ रुपये के विकास कार्य स्वीकृत और पूरे किए गए हैं. इन परियोजनाओं में ओपन जिम, सोलर लाइटें, सार्वजनिक बेंच, गांवों की फिरनियों का निर्माण, स्कूलों में कक्षाओं की व्यवस्था और पानी के टैंकर जैसी सुविधाएं शामिल हैं. उनका कहना है कि हर परियोजना को स्थानीय जरूरतों को ध्यान में रखकर लागू किया गया है.
सांसद कंग ने कहा कि विकास तभी सार्थक माना जा सकता है जब उसका लाभ सीधे लोगों तक पहुंचे और उनके दैनिक जीवन में सकारात्मक बदलाव दिखाई दे. उन्होंने कहा कि गांवों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से लोगों की जरूरतें पूरी हो रही हैं और जीवन स्तर बेहतर बन रहा है. उन्होंने भविष्य में भी इसी तरह की जनकल्याणकारी परियोजनाओं को आगे बढ़ाने की बात कही.