menu-icon
India Daily

56 साल के अक्षय कुमार इस फिल्म से करेंगे डेब्यू! क्या है खिलाड़ी का ये नया खेल?

Akshay kumar: अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को लेकर चर्चा में है. अब अभिनेता साउथ में भी अपनी किस्मत आजमाने को पूरी तरह से तैयार हैं.

India Daily Live
56 साल के अक्षय कुमार इस फिल्म से करेंगे डेब्यू! क्या है खिलाड़ी का ये नया खेल?

नई दिल्ली: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं. अक्की इस वक्त फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' को लेकर लाइमलाइट में हैं. इनकी फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. डायरेक्टर अली अब्बास जफर की फिल्म 11 अप्रैल को रिलीज हुई है जो कि अब तक 42 करोड़ की कमाई कर चुकी है.

फिल्म में पहली बार टाइगर और अक्षय की जोड़ी देखने को मिल रही है. हालांकि, फिल्म दर्शकों की उम्मीद पर खरी नहीं उतर पाई, लेकिन अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अब बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाने को तैयार हैं. जी हां, खिलाड़ी अब जल्द साउथ इंडस्ट्री में नजर आने वाले हैं.

अक्षय की साउथ में एंट्री

Bollywood पर कई साल राज करने वाले अक्षय कुमार अब टॉलीवुड में एंट्री लेने वाले हैं. खिलाड़ी कुमार फिल्म 'कनप्पा' के जरिए साउथ में एंट्री करने वाले हैं जिसको विष्णु मांचू ने डायरेक्ट की है.

एक्टर ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है. विष्णु मांचू ने एक पोस्ट शेयर की है जिसमें उन्होंने इस बात का ऐलान किया कि उनकी फिल्म में अक्षय कुमार हैं. विष्णु मांचू ने वीडियो शेयर किया है जिसमें आपको खिलाड़ी कुमार दिखाई देंगे. विष्णु मांचू पोस्ट शेयर कर कैप्शन में  लिखा है, 'अब 'कनप्पा' की यात्रा और ज्यादा रोमांचक हो गई है, क्योंकि हमारे साथ इस फिल्म में सुपरस्टार अक्षय कुमार जुड़ गए है, तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर का स्वागत है.'

अक्षय कुमार इस फिल्म के अलावा, जल्द  ‘सिंघम अगेन’, ‘हेरा-फेरी 3’ और ‘वेलकम टू जंगल’ जैसी शानदार फिल्मों में दिखने वाले हैं. अक्षय कुमार के फैन अभिनेता को साउथ में देखने के लिए काफी बेताब हैं.