menu-icon
India Daily

अक्षय कुमार ने शूटिंग से लिया ब्रेक! एक्टर की हुई सर्जरी; जानें पूरा मामला

अक्षय कुमार लगातार फिल्में करते रहते हैं. उनकी मेहनत और डिसिप्लिन के लिए उन्हें पूरा बॉलीवुड जानता है. लेकिन स्वास्थ्य को लेकर वे हमेशा सतर्क रहते हैं. सर्जरी के बाद डॉक्टरों की सलाह पर उन्होंने शूटिंग से ब्रेक लेने का फैसला किया है ताकि जल्दी और पूरी तरह रिकवर हो सकें.

antima
Edited By: Antima Pal
अक्षय कुमार ने शूटिंग से लिया ब्रेक! एक्टर की हुई सर्जरी; जानें पूरा मामला
Courtesy: x

मुंबई: बॉलीवुड के दमदार एक्टर अक्षय कुमार ने काम के बीच थोड़ा ब्रेक लेने का फैसला किया है. अभिनेता ने बुधवार 6 मई 2026 को मुंबई में आंख की माइनर सर्जरी कराई. डॉक्टरों ने उनकी विजन सुधारने के लिए यह सर्जरी की थी. सर्जरी के बाद अक्षय अब कुछ समय आराम करेंगे और शूटिंग से ब्रेक पर रहेंगे. 

एक सूत्र के मुताबिक यह पूरी तरह छोटी सर्जरी थी, जो बुधवार सुबह हुई. सर्जरी सफल रही और अक्षय जल्दी ही ठीक होकर वापस काम पर लग जाएंगे. अक्षय कुमार इन दिनों काफी व्यस्त थे. उन्होंने हाल ही में अनीस बज्मी के साथ अपनी नई फिल्म की केरल शेड्यूल पूरी की है. फिल्म में उनके साथ विद्या बालन और राशी खन्ना मुख्य भूमिकाओं में हैं. शेड्यूल पूरा होते ही अक्षय ने अपने फैंस को इसकी जानकारी दी.

मंगलवार को अक्षय ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया- 'केरलम शेड्यूल पूरा! अच्छे लोगों के साथ खूबसूरत जगह पर काम करने का अपना मजा है. डायरेक्टर अनीस बज्मी को उनके कैमरे के पीछे पागलपन के लिए और मेरी शानदार को-स्टार्स विद्या, राशी, छोटा राजपाल और पूरी टीम को ढेर सारा प्यार! यह फिल्म खास है.'

अक्षय कुमार लगातार फिल्में करते रहते हैं. उनकी मेहनत और डिसिप्लिन के लिए उन्हें पूरा बॉलीवुड जानता है. लेकिन स्वास्थ्य को लेकर वे हमेशा सतर्क रहते हैं. सर्जरी के बाद डॉक्टरों की सलाह पर उन्होंने शूटिंग से ब्रेक लेने का फैसला किया है ताकि जल्दी और पूरी तरह रिकवर हो सकें. फिलहाल अक्षय घर पर आराम कर रहे हैं. उनके फैंस सोशल मीडिया पर उनके जल्दी ठीक होने की कामनाएं कर रहे हैं. 

अक्षय की इस फिल्म को लेकर भी काफी उत्सुकता है क्योंकि अनीस बज्मी के डायरेक्शन में यह फिल्म कॉमेडी और एंटरटेनमेंट से भरपूर होने वाली है. विद्या बालन और राशी खन्ना के साथ अक्षय की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है. अक्षय कुमार न सिर्फ एक्शन और कॉमेडी में माहिर हैं बल्कि अपनी फिटनेस और प्रोफेशनलिज्म के लिए भी जाने जाते हैं. उम्मीद है कि वे जल्दी ही पूरी तरह स्वस्थ होकर सेट पर वापसी करेंगे और अपनी नई फिल्म की शूटिंग तेजी से पूरा करेंगे.