menu-icon
India Daily

मां बनने को तरसीं 'ओम शांति ओम' की ये एक्ट्रेस, 21 सालों से सूनी पड़ी गोद; अब जी रही गुमनाम जिंदगी

साल 1998 में अरशद वारसी और नम्रता शिरोडकर के साथ 'हीरो हिंदुस्तानी' में उन्होंने आसमां का रोल प्ले किया. साल 2000 में सैफ अली खान और प्रीति जिंटा की फिल्म 'क्या कहना' में नजर आईं. इसके अलावा शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में भी रीना ने काम किया था.

antima
Edited By: Antima Pal
मां बनने को तरसीं 'ओम शांति ओम' की ये एक्ट्रेस, 21 सालों से सूनी पड़ी गोद; अब जी रही गुमनाम जिंदगी
Courtesy: x

मुंबई: टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री रीना कपूर आजकल लाइमलाइट से पूरी तरह दूर हैं. 'वो रहने वाली महलों की' में रानी का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुईं रीना 21 साल से मां बनने की आस लिए बैठी हैं, लेकिन उनकी गोद अब तक सूनी ही है. रीना कपूर ने साल 2005 में 'वो रहने वाली महलों की' से छोटे पर्दे पर धमाका किया था.

इस शो में उनकी परफॉर्मेंस को दर्शकों ने खूब पसंद किया. इसके पहले वे 1990 में 'ये हुई ना बात' से अपने टीवी करियर की शुरुआत कर चुकी थीं. 'परिवर्तन', 'आहट', 'रिश्ते', 'जय लक्ष्मी' और 'विष्णु पुराण' जैसे कई लोकप्रिय सीरियलों में उन्होंने काम किया. टीवी के अलावा रीना ने फिल्मों में भी अपनी पहचान बनाई. 

साल 1998 में अरशद वारसी और नम्रता शिरोडकर के साथ 'हीरो हिंदुस्तानी' में उन्होंने आसमां का रोल प्ले किया. साल 2000 में सैफ अली खान और प्रीति जिंटा की फिल्म 'क्या कहना' में नजर आईं. इसके अलावा शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘ओम शांति ओम’ में भी रीना ने काम किया था.

21 साल से मां बनने की ख्वाहिश अधूरी

रीना कपूर ने साल 2005 में करण निज्जर से शादी की थी. शादी को 21 साल हो चुके हैं, लेकिन दंपति को अभी तक संतान सुख नहीं मिल सका. रीना दो बार गर्भवती हुईं, लेकिन दोनों बार मिसकैरेज हो गया. इस दर्द को उन्होंने खुद भी कई बार जाहिर किया है. एक इंटरव्यू में रीना ने भावुक होते हुए कहा था कि 'शायद मेरी किस्मत में मां बनना नहीं लिखा है.'

रीना अब ज्यादातर समय घर पर बिताती हैं और सोशल मीडिया पर भी कम सक्रिय रहती हैं. 2023 के बाद से वे पूरी तरह गुमनाम जिंदगी जी रही हैं. उनके फैंस अक्सर सोशल मीडिया पर उनके बारे में पूछते रहते हैं और अच्छी खबर की उम्मीद जताते हैं. रीना कपूर की कहानी कई उन महिलाओं की याद दिलाती है जो मां बनने के लिए सालों तक संघर्ष करती हैं. बावजूद इसके रीना हार नहीं मानी हैं और जीवन को सकारात्मक तरीके से ले रही हैं. उनके पति करण भी लगातार उनका साथ देते हैं.