menu-icon
India Daily

अक्षय कुमार से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, बॉलीवुड के इन सेलेब्स ने बड़े ही स्टाइल में मारी थी इंस्टाग्राम पर एंट्री; यहां देखें पोस्ट

आलिया भट्ट हो या कैटरीना कैफ सोशल मीडिया पर आजकल हर एक सेलेब्स का बोलबाला है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन सितारों ने इंस्टाग्राम पर अपनी पहली पोस्ट क्या शेयर की थी, चलिए आज जानते हैं...

antima
Edited By: Antima Pal
अक्षय कुमार से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक, बॉलीवुड के इन सेलेब्स ने बड़े ही स्टाइल में मारी थी इंस्टाग्राम पर एंट्री; यहां देखें पोस्ट
Courtesy: x

मुंबई: बॉलीवुड के सितारे आज इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते हैं. वे अपनी लाइफस्टाइल, फिल्म प्रमोशन और फैमिली पल्स शेयर करते रहते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपके फेवरेट स्टार्स ने इंस्टाग्राम पर अपना पहला पोस्ट क्या शेयर किया था? कुछ पोस्ट तो इतने यूनिक हैं कि देखकर हैरानी हो जाएगी. आइए एक नजर डालते हैं इन सेलेब्स के पहले इंस्टाग्राम पोस्ट पर.

बॉलीवुड सेलेब्स ने स्टाइल में मारी थी इंस्टाग्राम पर एंट्री

आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव हैं. उन्होंने 28 नवंबर 2012 को अपना पहला पोस्ट शेयर किया था. इसमें उन्होंने अपनी खुद की बनाई चारकोल पेंटिंग की फोटो डाली थी. कैप्शन में लिखा था – 'मूडी, फ्लोटी, फायर और डिजायर.' यह पोस्ट काफी आर्टिस्टिक था और आलिया की क्रिएटिव साइड को दिखाता था.

अनुष्का शर्मा का पहला पोस्ट देखकर तो सच में झटका लग सकता है. 27 जनवरी 2013 को उन्होंने अपने पैरों की पेडीक्योर वाली क्लोज-अप फोटो शेयर की. कैप्शन था – 'First Steps…' यह बहुत सिंपल और क्यूट तरीका था इंस्टाग्राम में एंट्री करने का. आज अनुष्का मिलियन फॉलोअर्स वाली स्टार हैं, लेकिन शुरुआत इतनी मामूली थी.

celebs first instagram post
celebs first instagram post x

सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी पहली पोस्ट अपनी बहन अर्पिता खान और आयूष शर्मा की शादी की तस्वीर शेयर करके की. उन्होंने कैप्शन में लिखा – शादी की कुछ तस्वीरें.' सलमान आमतौर पर सोशल मीडिया पर कम एक्टिव रहते हैं, लेकिन यह पोस्ट फैमिली मोमेंट को कैद करती थी.

शाहरुख खान ने 31 अक्टूबर 2013 को अपना पहला पोस्ट शेयर किया. फोटो में वे खुद नजर आ रहे थे और कैप्शन था – 'Using Instagram for the first time' किंग खान की यह शुरुआत भी काफी सिंपल और फ्रेंडली थी.

अक्षय कुमार ने 7 जनवरी 2014 को अपना पहला पोस्ट किया. इसमें उन्होंने एक पेपर की फोटो शेयर की, जिस पर लिखा था 'Facebook पर 6 मिलियन और काउंटिंग जारी है.' अक्षय ने इस पोस्ट से अपने फैंस को बताया कि वे अब इंस्टाग्राम पर भी हैं. 

आमिर खान ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू अपनी मां जीनत हुसैन की फोटो शेयर करके किया. उन्होंने कैप्शन में लिखा – 'The person because of whom I am who I am.' मिस्टर परफेक्शनिस्ट की यह शुरुआत भावुक और फैमिली ओरिएंटेड थी. 

कटरीना कैफ ने बड़ी क्यूट एंट्री मारी. उन्होंने बीच पर अपनी फोटो शेयर की और लिखा – 'नई शुरुआत... अपनी हैप्पी प्लेस से आ रही हूं. हेल्लो इंस्टाग्राम.' यह पोस्ट उनकी रिलैक्स्ड और हैप्पी वाइब्स दिखाता था. प्रियंका चोपड़ा ने अपना पहला पोस्ट एक प्यारी हंसती हुई फोटो के साथ किया. कैप्शन था – 'Happy to be here.' प्रियंका की यह शुरुआत सकारात्मक और वेलकमिंग थी.