menu-icon
India Daily

Akshay Kumar: अक्षय की बेटी को कुत्ते ने काटा, रेबीज और टिटनेस का लगा इंजेक्शन

Akshay Kumar: ट्विंकल खन्ना ने बताया कि कुछ वक्त पहले उनकी बेटी यानी नितारा को उनके कुत्ते ने काट लिया था.

Priya Singh
Edited By: Priya Singh
Akshay Kumar: अक्षय की बेटी को कुत्ते ने काटा, रेबीज और टिटनेस का लगा इंजेक्शन

हाइलाइट्स

  • अक्षय कुमार की बेटी को कुत्ते ने काटा

नई दिल्ली: ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) भले ही सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और अपनी और अपने बच्चों की फोटो शेयर करते रहते हैं लेकिन अक्की अपने बच्चों को मीडिया से दूर रखते हैं. 

अक्षय कुमार की बेटी को कुत्ते ने काटा

अब हाल ही में ट्विंकल खन्ना ने अपनी बेटी के संग हुए एक घटना के बारे में सबको बताया है. दरअसल, ट्विंकल खन्ना ने बताया कि कुछ वक्त पहले उनकी बेटी यानी नितारा को उनके कुत्ते ने काट लिया था. इस खबर को सुनने के बाद उनके फैंस काफी घबरा गए थे. हालांकि, नितारा बिल्कुल ठीक हैं इतना घबराने वाली बात नहीं है.

ट्विंकल खन्ना ने घटना के बारे में किया खुलासा

ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) ने टाइम्स ऑफ इंडिया के अपने हालिया कॉलम में इस बात के बारे में खुलासा किया कि, क्रिसमस की छुट्टियों के समय उनकी बेटी नितारा के साथ एक घटना हो गई थी. नितारा के दोनों हाथों में पालतू कुत्ते ने काट लिया था. हालांकि,  इस कॉलम में ट्विंकल ने पूरा विस्तार से इस बात का जिक्र किया है कि उनकी बेटी नितारा और उनके चचेरे भाई के पालतू कुत्ते के बीच काफी अच्छा बॉन्ड हैं. दोनों को एक दूसरे से काफी लगाव है.

ट्विंकल ने इस घटना के बारे में बात करते हुए बताया कि, नितारा को रेबीज के तीन और टिटनेस का एक इंजेक्शन लग चुका है. क्रिसमस के समय किसी ने गलती से बच्चों  के सामने चिकन की प्लेट रख दी थी जिसको देखते ही उसको खाने के लिए फ्रेडी उस पर कूदा. मेरी 11 साल की बेटी को इस बात की टेंशन थी कि कहीं फ्रेडी चिकन के साथ-साथ लकड़ी को भी न खा जाए फिर उसे दिक्कत होगी, इसलिए उसने उसे खींचने की कोशिश की. मगर ये उस पर ही उल्टा पड़ा और उसने उसके दोनों हाथों में काट लिया.