मुंबई: अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' का नया रोमांटिक गाना 'तू ही दिसदा' रिलीज हो गया है. प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म में अक्षय कुमार, तब्बू, वामिका गब्बी, परेश रावल और राजपाल यादव मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में आने वाली है. गाना 'तू ही दिसदा' संगीतकार प्रीतम का कमाल है, जिसे अरिजीत सिंह और निखिता गांधी ने अपनी मीठी आवाज में गाया है. गीतकार कुमार ने इसके बोल लिखे हैं.
अक्षय कुमार ने खुद सोशल मीडिया पर इस गाने को शेयर करते हुए लिखा- 'इट्स ऑलवेज स्पेशल टू कोलैबोरेट विद यू! एज ऑलवेज, थैंक यू #ArijitSingh फॉर एडिंग योर मैजिकल वॉइस टू #TuHiDisda.' गाने की शुरुआत से ही अरिजीत सिंह की सोलफुल आवाज दिल को छू लेती है.
It’s always special to collaborate with you! As always, thank you #ArijitSingh for adding your magical voice to #TuHiDisda ❤️
— Akshay Kumar (@akshaykumar) March 24, 2026
Song out now: https://t.co/NMGC47Yxmu#BhoothBangla in cinemas on 10th April 2026 👻 pic.twitter.com/qt7AyeGdld
वीडियो में अक्षय कुमार और वामिका गब्बी की जोड़ी बेहद रोमांटिक नजर आ रही है. खूबसूरत वॉटरफॉल, हरे-भरे जंगल और पहाड़ों की पृष्ठभूमि में फिल्माया गया यह गाना देखने में काफी आकर्षक है. अक्षय इस गाने में काफी युवा और फ्रेश लग रहे हैं, जबकि वामिका की खूबसूरती और एक्टिंग ने गाने को और भी खास बना दिया है. दोनों की केमिस्ट्री आसानी से नजर आ रही है.
पहले गाना 'रामजी आके भला करेंगे' और टीजर रिलीज होने के बाद अब 'तू ही दिसदा' ने फैंस का ध्यान खींच लिया है. नेटिजन्स सोशल मीडिया पर गाने की तारीफों के पुल बांध रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- 'अरिजीत की सोलफुल वॉइस + अक्षय कुमार का चार्म इस भूत बंगला गाने को प्योर मैजिक बना देता है. अगर गाने इतने अच्छे हैं तो फिल्म ब्लॉकबस्टर होने वाली है. कई लोग अरिजीत सिंह की आवाज को 'प्योर मैजिक' बता रहे हैं.
यह गाना फिल्म के रोमांटिक साइड को दिखाता है, जबकि पूरी फिल्म हॉरर और कॉमेडी का मिश्रण है. प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी 14 साल बाद फिर साथ आई है, जो फैंस के लिए खास है. फिल्म में तब्बू की भूमिका भी काफी महत्वपूर्ण बताई जा रही है. 'भूत बंगला' का टीजर पहले ही काफी वायरल हुआ था, जिसमें हंसी और डर का अनोखा कॉम्बिनेशन दिखा. अब गानों की क्वालिटी देखकर लग रहा है कि फिल्म एंटरटेनमेंट से भरपूर होगी.
प्रोड्यूसर्स अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता कपूर हैं. फैंस अब इंतजार कर रहे हैं कि यह हॉरर-कॉमेडी बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करेगी.