menu-icon
India Daily

Cannes 2026 में ऐश्वर्या राय बच्चन ने रिक्रिएट किया अपना लुक! फैंस को आई 20 साल पुराने लुक की याद

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने शानदार मिडनाइट ब्लू गाउन और सांप वाले नेकलेस से सबका ध्यान खींच लिया है. उनका यह नया लुक फैंस को साल 2006 के आइकॉनिक कान्स मोमेंट की याद दिला रहा है.

babli
Edited By: Babli Rautela
Cannes 2026 में ऐश्वर्या राय बच्चन ने रिक्रिएट किया अपना लुक! फैंस को आई 20 साल पुराने लुक की याद
Courtesy: X

ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने शानदार अंदाज से पूरी दुनिया का ध्यान खींचने में सफल रहीं. कान्स 2026 के रेड कार्पेट पर जैसे ही उन्होंने कदम रखा सोशल मीडिया पर उनके लुक की तस्वीरें तेजी से वायरल होने लगीं. फैशन प्रेमियों और फैंस को उनका यह नया अवतार देखते ही लगभग 20 साल पुराना उनका आइकॉनिक कान्स लुक याद आ गया. इस बार ऐश्वर्या ने मिडनाइट ब्लू रंग का बेहद खास Couture गाउन पहना था जिसने लोगों को सीधे साल 2006 की यादों में पहुंचा दिया. उस दौर में भी ऐश्वर्या का नीला गाउन और सांप के डिजाइन वाले नेकलेस चर्चा का सबसे बड़ा विषय बना था.

2006 का वो आइकॉनिक कान्स मोमेंट

साल 2006 में ऐश्वर्या राय बच्चन ने कान्स रेड कार्पेट पर ऐसा फैशन स्टेटमेंट दिया था जिसे आज भी लोग भूल नहीं पाए हैं. उस समय उन्होंने मशहूर डिजाइनर Elie Saab द्वारा डिजाइन किया गया मिडनाइट ब्लू स्ट्रैपलेस गाउन पहना था. इस गाउन की सबसे खास बात उसका रॉयल और क्लासी अंदाज था. लेकिन उनके पूरे लुक का असली आकर्षण था गले में पहना गया सांप के आकार का डायमंड चोकर. हीरों से जड़ा यह नेकलेस उस साल कान्स की सबसे चर्चित ज्वेलरी में शामिल हो गया था. ऐश्वर्या ने अपने मेकअप और हेयरस्टाइल को बेहद सॉफ्ट और ग्लैमरस रखा था. उन्होंने ज्यादा एक्सेसरी पहनने से बचते हुए पूरे फोकस को अपने नेकलेस और गाउन पर ही रखा.

2026 में दिखा वहीं पुरानी अंदाज

अब कान्स 2026 में ऐश्वर्या ने उसी जादू को नए अंदाज में दोबारा जिंदा कर दिया. इस बार उनका लुक ज्यादा मॉडर्न और फ्यूचरिस्टिक नजर आया. रेड कार्पेट पर उन्होंने भारतीय डिजाइनर Amit Aggarwal का डिजाइन किया गया खास Couture आउटफिट पहना. इस शानदार ड्रेस का नाम Luminara बताया गया. गहरे नीले रंग के इस गाउन में चमकदार क्रिस्टल लगे थे जो रोशनी में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रहे थे. गाउन का डिजाइन बॉडी फिटिंग था और इसके कंधों का स्टाइल पंखों की तरह फैला हुआ नजर आ रहा था.

इस बार भी ऐश्वर्या की ज्वेलरी ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं. उन्होंने अपने लुक के साथ सांप से प्रेरित नेकलेस पहना जिसमें हीरे और नीले नीलम जड़े हुए थे. इस नेकलेस को देखकर लोगों को तुरंत उनका 2006 वाला आइकॉनिक चोकर याद आ गया. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने दोनों लुक्स की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि ऐश्वर्या ने एक बार फिर इतिहास दोहरा दिया है. कुछ लोगों ने तो उन्हें कान्स की असली रानी तक कह दिया.