menu-icon
India Daily

IPL 2026: क्लासेन ने T20 में बनाया विश्व रिकॉर्ड, किया पंत का रिकॉर्ड ध्वस्त; RCB को रौंदा

साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज और सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार खिलाड़ी हेनरिक क्लासेन ने शुक्रवार की शाम कमाल की पारी खेली. उन्होंने आरसीबी के खिलाफ 24 गेंदो पर 51 रनों की तूफानी पारी खेली. इसके साथ ही उन्होंने इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है.

Meenu Singh
Edited By: Meenu Singh
IPL 2026: क्लासेन ने T20 में बनाया विश्व रिकॉर्ड, किया पंत का रिकॉर्ड ध्वस्त; RCB को रौंदा
Courtesy: ANI

नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज और सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार खिलाड़ी हेनरिक क्लासेन ने शुक्रवार की शाम कमाल की पारी खेली. उनकी इस पारी की बदौलत टीम को जीत आरसीबी के खिलाफ जीत दर्ज करने में आसानी हुई. उन्होंने आरसीबी के खिलाफ 24 गेंदो पर 51 रनों की तूफानी पारी खेली. इसके साथ ही उन्होंने इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है.

मध्य क्रम के इस आक्रामक बल्लेबाज ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के दौरान एक बड़ी उपलब्धि हासिल की और टूर्नामेंट में अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखा. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मुकाबले में भी यही कमाल किया और एक बड़ा टी20 रिकॉर्ड बनाया.

क्लासेन ने 600 रन पूरे किए, रचा इतिहास

IPL 2026 में SRH को प्लेऑफ में पहुंचाने में क्लासेन का भी बड़ा योगदान रहा है. उन्होंने IPL 2026 में अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए 600 रन पूरे किए. बता दें उनके सभी रन चौथे नंबर या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए आए हैं, जो इस सीजन में उनकी दमदार पारियों को दर्शाता है. इसके साथ ही, क्लासेन टी20 टूर्नामेंट में चौथे नंबर या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए 600 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं.

RCB के खिलाफ मैच में आने से पहले, उन्होंने नंबर 4 या उससे नीचे के क्रम में बल्लेबाजी करते हुए 13 पारियों में 555 रन बनाए थे. आरसीबी के खिलाफ मैच में नंबर 4 पर खेलते हुए, क्लासेन ने 24 गेंदों में तूफानी 51 रन बनाए और इस तरह उन्होंने मौजूदा टूर्नामेंट में अपने 600 रन पूरे किए.

खत्म की ऋषभपंति 

क्लासेन ने नंबर 4 या उससे नीचे के क्रम में बल्लेबाजी करते हुए टी20 टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने का ऋषभ पंत का रिकॉर्ड तोड़ दिया. पंत ने IPL 2018 में 11 पारियों में 579 रन बनाए थे.

T20 टूर्नामेंट में नंबर 4 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन

  • हेनरिक क्लासेन: IPL 2026 में 606 रन
  • ऋषभ पंत: IPL 2018 में 579 रन
  • रियान पराग: IPL 2024 में 573 रन
  • सैम हैन: विटैलिटी ब्लास्ट IPL 2024 में 569 रन
  • एडम होज: विटैलिटी ब्लास्ट IPL 2022 में 557 रन

Topics