menu-icon
India Daily

Chand Mera Dil Day 1: पहले ही दिन हांफने लगी 'चांद मेरा दिल', अनन्या पांडे-लक्ष्य की फिल्म ने पहले दिन बटोरे बस इतने नोट

'चांद मेरा दिल' 22 मई (शुक्रवार) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. अनन्या पांडे और लक्ष्य की मोस्टअवेटेड फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन धीमी शुरुआत हुई है.

babli
Edited By: Babli Rautela
Chand Mera Dil Day 1: पहले ही दिन हांफने लगी 'चांद मेरा दिल', अनन्या पांडे-लक्ष्य की फिल्म ने पहले दिन बटोरे बस इतने नोट
Courtesy: Social Media

मुंबई: अनन्या पांडे और लक्ष्य की मोस्टअवेटेड फिल्म 'चांद मेरा दिल' 22 मई (शुक्रवार) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. युवाओं के बीच इस फिल्म को लेकर ठीक-ठाक चर्चा थी. करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस की इस रोमांटिक ड्रामा की भारतीय बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन धीमी शुरुआत हुई है. नई जोड़ी और शहरी लव स्टोरी के आकर्षण के बावजूद फिल्म को मल्टीप्लेक्स और मास सर्किट दोनों जगहों पर दर्शकों का मिला जुला रिएक्शन मिला है.

चांद मेरा दिला का कलेक्शन डे 1

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार 'चांद मेरा दिल' ने पहले दिन देश भर में 4,944 शो के जरिए ₹2.90 करोड़ की कमाई की है. इसके साथ ही फिल्म का कुल इंडिया ग्रॉस कलेक्शन ₹3.39 करोड़ हो गया है. वहीं दूसरी तरफ कुल इंडिया नेट कलेक्शन की बात करें तो फिल्म का कलेक्शन फिलहाल ₹2.90 करोड़ रुपए है. धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा समर्थित किसी फिल्म की थिएटर रिलीज के लिहाज से ये शुरुआती आंकड़े औसत से कम माने जा रहे हैं.

कितने बजट में बनी थी चांद मेरा दिल

'चांद मेरा दिल' के मेकर्स ने अभी तक फिल्म के बजट का आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं किया है. लेकिन कई रिपोर्ट्स पर नजर डाले तो धर्मा प्रोडक्शंस की इस फिल्म को लगभग ₹40 करोड़ के अनुमानित बजट में बनाया गया है. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर मजबूत आंकड़े दर्ज करने के लिए फिल्म को वीकेंड पर अपनी कमाई में जबरदस्त उछाल लाने की जरूरत होगी.

रिव्यू की बात करें तो 'चांद मेरा दिल' को इंडिया डेली ने 3.5 स्टार दिए हैं. बता दें की ये फिल्म पूरी तरह से अपने दो अहम कलाकालों लक्ष्य और अनन्या पांडे के कंधों पर टिकी है. दोनों ने ही यह सुनिश्चित करने के लिए अपनी पूरी जान लगा दी है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल करे. 2021 की रोमांटिक कॉमेडी 'मीनाक्षी सुंदरेश्वर' (जिसमें सान्या मल्होत्रा ​​और अभिमन्यु दासानी थे) को डायरेक्ट करने के बाद विवेक सोनी ने चांद मेरा दिल के साथ एक बार डायरेक्शन में अपना हाथ आजमाया है. 

बता दें की हर किसी की नजरें वीकेंड के कलेक्शन पर टिकी हैं. इसी से तय होगा कि क्या 'चांद मेरा दिल' अपनी धीमी शुरुआत से उबरकर बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार बढ़ा पाएगी या नहीं.