menu-icon
India Daily

Dhurandhar 2 Box Office: सात दिन में 1000 करोड़ी कल्ब में शामिल हुई धुरंधर 2, 'एनिमल' की हेकड़ी निकालने के बाद इस फिल्म पर नजर!

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने रिलीज के सिर्फ सात दिनों में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर नया इतिहास रच दिया है. फिल्म अब कल्कि 2898 AD और जवान जैसी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ने की तैयारी में है.

babli
Edited By: Babli Rautela
Dhurandhar 2 Box Office: सात दिन में 1000 करोड़ी कल्ब में शामिल हुई धुरंधर 2, 'एनिमल' की हेकड़ी निकालने के बाद इस फिल्म पर नजर!
Courtesy: Social Media

मुंबई: आदित्य धर की फिल्म धुरंधर द रिवेंज ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसी रफ्तार पकड़ी है जिसे देखकर पूरी फिल्म इंडस्ट्री हैरान है. रिलीज के महज सात दिनों में फिल्म ने दुनिया भर में 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. यह उपलब्धि अपने आप में बेहद खास है क्योंकि इतनी तेजी से यह मुकाम हासिल करने वाली फिल्मों में अब इसका नाम भी शामिल हो गया है. इस रिकॉर्ड में पुष्पा 2 द रूल भी बराबरी पर है, जिसने भी सात दिनों में यह आंकड़ा छुआ था. रणवीर सिंह की दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और फिल्म की तेज रफ्तार कहानी ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में बड़ी भूमिका निभाई है.

धुरंधर 2 ने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए टॉप कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में अपनी जगह बना ली है. इसने कांतारा चैप्टर 1, एनिमल और बजरंगी भाईजान जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है. अब फिल्म का अगला लक्ष्य कल्कि 2898 AD है, जिसने अपने पूरे रन में 1042 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इसके बाद फिल्म की नजर जवान पर होगी, जिसने 1160 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

सातवें दिन की कमाई ने भी दिखाया दम

फिल्म की कमाई सातवें दिन भी मजबूत बनी रही. रिपोर्ट्स के अनुसार बुधवार को फिल्म ने करीब 47.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. भारत में फिल्म का कुल सात दिनों का नेट कलेक्शन 623.42 करोड़ रुपये पहुंच गया है. यह आंकड़ा किसी भी बॉलीवुड फिल्म के लिए एक हफ्ते में बेहद बड़ा माना जा रहा है.

अगर ग्रॉस कलेक्शन की बात करें तो फिल्म लगभग 744.58 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है. उम्मीद है कि दूसरे वीकेंड से पहले ही यह घरेलू स्तर पर भी 1000 करोड़ क्लब के करीब पहुंच जाएगी.

दिन वार कमाई का पूरा हिसाब

फिल्म की कमाई हर दिन शानदार रही और वीकेंड पर तो इसने रिकॉर्ड तोड़ दिए. पहले दिन से ही फिल्म ने मजबूत शुरुआत की और लगातार बढ़त बनाए रखी. गुरुवार और वीकेंड के दिनों में कमाई ने सबसे ज्यादा उछाल दिखाया. सोमवार के बाद थोड़ी गिरावट जरूर आई, लेकिन इसके बावजूद फिल्म की पकड़ मजबूत बनी रही.

धुरंधर 2 ने सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी शानदार प्रदर्शन किया है. यह फिल्म अब उन फिल्मों में शामिल हो गई है जिन्होंने सबसे तेजी से 1000 करोड़ का आंकड़ा छुआ. साथ ही यह किसी भी बॉलीवुड फिल्म के लिए सबसे ज्यादा ग्लोबल ग्रॉस कमाने वाली फिल्मों में शामिल हो चुकी है. हिंदी भाषा में भी इसने नया रिकॉर्ड बनाया है और कमाई के मामले में कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है.