menu-icon
India Daily

एक साइन से शून्य हो गया करोड़पति एक्ट्रेस का बैंक बैलेंस, पति ने भी दिया धोखा; दर्दनाक कहानी

फिल्मों से अच्छी कमाई होने पर सुधा ने दिल्ली में एक होटल खोलने का फैसला किया. उन्होंने सोचा कि यह निवेश उन्हें और मजबूत बना देगा. लेकिन होटल का बिजनेस उनके लिए घाटे का सौदा साबित हुआ. एक पुराने इंटरव्यू में सुधा ने खुद बताया था- 'मैंने दिल्ली में होटल शुरू किया. अच्छा मुनाफा भी होने लगा था, लेकिन एक साइन करते ही मेरा सारा जमा पैसा चला गया. बैंक बैलेंस जीरो हो गया.'

antima
Edited By: Antima Pal
एक साइन से शून्य हो गया करोड़पति एक्ट्रेस का बैंक बैलेंस, पति ने भी दिया धोखा; दर्दनाक कहानी
Courtesy: x

मुंबई: जिंदगी कभी-कभी अचानक ही बदल जाती है. अमीरी से कंगाली तक का सफर सिर्फ एक गलत फैसले में पूरा हो सकता है. ऐसी ही एक दर्द भरी कहानी है साउथ की मशहूर अभिनेत्री सुधा (हेमा सुधा) की. बचपन में लग्जरी में पली-बढ़ीं यह हसीना फिल्मों में सफलता की बुलंदियों पर पहुंचीं, लेकिन एक साइन ने उनकी पूरी दौलत छीन ली.

एक साइन से शून्य हो गया करोड़पति इस एक्ट्रेस का बैंक बैलेंस

सुधा का जन्म एक अमीर परिवार में हुआ था. घर में नौकर-चाकर, गाड़ियां और हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध थीं. बचपन में उन्हें कभी पैसों की कमी महसूस नहीं हुई. लेकिन जब वे महज आठ साल की थीं, तब परिवार पर आर्थिक संकट आ गया. सब कुछ बिक गया और सुधा को गरीबी के दिन देखने पड़े. मां के गहने तक गिरवी रखने की नौबत आ गई.

कई सालों की मुश्किलों के बाद साल 1984 में सुधा को तमिल फिल्म 'ओह माने माने' मिली. इस फिल्म ने उनकी किस्मत बदल दी. वे साउथ सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री बन गईं. तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी भाषाओं में उन्होंने 250 से ज्यादा फिल्में कीं. करियर के पीक पर वे करोड़ों रुपये कमा रही थीं.

फिल्मों से अच्छी कमाई होने पर सुधा ने दिल्ली में एक होटल खोलने का फैसला किया. उन्होंने सोचा कि यह निवेश उन्हें और मजबूत बना देगा. लेकिन होटल का बिजनेस उनके लिए घाटे का सौदा साबित हुआ. एक पुराने इंटरव्यू में सुधा ने खुद बताया था- 'मैंने दिल्ली में होटल शुरू किया. अच्छा मुनाफा भी होने लगा था, लेकिन एक साइन करते ही मेरा सारा जमा पैसा चला गया. बैंक बैलेंस जीरो हो गया.'

सिर्फ एक साइन ने उनकी मेहनत की कमाई को खत्म कर दिया. वे फिर से शुरुआती दौर जैसी स्थिति में आ गईं. अमीरी से कंगाली तक का सफर इतना तेज था कि समझ नहीं आया. इस मुश्किल वक्त में अपनों का साथ भी नहीं मिला. सुधा ने बताया कि पति ने भी धोखा दिया. परिवार के सदस्यों ने साथ छोड़ दिया. बेटे से भी रिश्ते में दरार आ गई. वे अकेली पड़ गईं. लेकिन सुधा ने हार नहीं मानी. अपनी मेहनत और हौसले से उन्होंने दोबारा संघर्ष शुरू किया. आज सुधा साउथ और टीवी इंडस्ट्री में सक्रिय हैं. उन्होंने कई सीरियल्स जैसे 'नागिन' में भी काम किया.