menu-icon
India Daily

'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' के फाइनल प्रोमो में भावुक हुए अक्षय कुमार, जानें वजह

अक्षय कुमार भावुक हो गए 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' के फाइनल प्रोमो में. शो के आखिरी एपिसोड से पहले मेकर्स ने उन्हें सरप्राइज ट्रिब्यूट वीडियो दिखाया, जिसे देखकर अक्षय की आंखें नम हो गईं. उन्होंने आंसू पोंछते हुए कहा- 'थैंक यू इंडिया, इस शो को इतना प्यार देने के लिए.'

antima
Edited By: Antima Pal
'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' के फाइनल प्रोमो में भावुक हुए अक्षय कुमार, जानें वजह
Courtesy: x

मुंबई: अक्षय कुमार भावुक हो गए 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' के फाइनल प्रोमो में. शो के आखिरी एपिसोड से पहले मेकर्स ने उन्हें सरप्राइज ट्रिब्यूट वीडियो दिखाया, जिसे देखकर अक्षय की आंखें नम हो गईं. उन्होंने आंसू पोंछते हुए कहा- 'थैंक यू इंडिया, इस शो को इतना प्यार देने के लिए.' अक्षय कुमार का क्विज रियलिटी शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' 27 अप्रैल को अपने grand finale के साथ समाप्त हो रहा है. 

शो के आखिरी एपिसोड में खास मेहमान के रूप में फराह खान, भूमि पेडनेकर और जैकलीन फर्नांडिस शामिल होंगी. शनिवार (25 अप्रैल 2026) को इंस्टाग्राम पर जारी नए प्रोमो में अक्षय को बहुत भावुक होते देखा गया. प्रोमो में मेकर्स ने शो के पूरे सफर का खूबसूरत मोंटाज तैयार किया. इसमें शो के यादगार पल, अक्षय की मुस्कान, शरारतें और नादानियां दिखाई गईं. 

वीडियो के साथ भावुक संदेश था – 'कल से यह मंच नहीं होगा, लेकिन आपकी मुस्कुराहट याद रहेगी, आपकी शरारतें, नादानियां और शैतानियां याद रहेंगी. आप याद रहेंगे.' वीडियो देखते ही अक्षय कुमार की आंखें भर आईं. उन्होंने कहा, 'इतने सारे मोमेंट्स हैं… 65 एपिसोड हो गए. करीब 200 कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया. बहुत सारे अनमोल पल हैं.' 

इसके बाद उन्होंने अपने मामा का जिक्र करते हुए बताया, 'मेरे मामा भी यहां आए हैं. उन्होंने एक भी शो मिस नहीं किया. वे मुझे बताते हैं – बेटा, 9 बजते ही मैं शो देखने आ जाता हूं.' अक्षय ने आखिर में दिल से कहा, 'थैंक यू इंडिया, इस शो को इतना प्यार देने के लिए.''व्हील ऑफ फॉर्च्यून' ने टीवी दर्शकों को काफी पसंद किया था. शो में आम लोगों को अपनी किस्मत आजमाने और बड़ी-बड़ी रकम जीतने का मौका मिलता था.

अक्षय कुमार ने इस शो को अपनी एनर्जी और मजेदार अंदाज से और खास बना दिया था. हर एपिसोड में उनकी जोश भरी मेजबानी दर्शकों को बांधे रखती थी. शो खत्म होने के बाद अक्षय कुमार अब अपनी आने वाली फिल्मों पर फोकस करेंगे. हाल ही में उनकी हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' रिलीज हुई थी, जिसमें परेश रावल, आसरणी, जिशु सेनगुप्ता, राजपाल यादव, तब्बू और वमिका गब्बी जैसे कलाकार शामिल थे.

'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' के 65 एपिसोड्स में अक्षय ने न सिर्फ मनोरंजन किया बल्कि आम लोगों की कहानियों को भी प्लेटफॉर्म दिया. शो के खत्म होने पर कई फैंस भावुक हैं. फाइनल एपिसोड 27 अप्रैल को प्रसारित होगा, जिसमें अक्षय और खास मेहमान पुराने पलों को याद करेंगे.