मार्वल के सबसे फेमस सुपरहीरो स्पाइडर-मैन का भविष्य अब नई दिशा में बढ़ता दिखाई दे रहा है. टॉम हॉलैंड ने बताया है कि उनकी जगह अगले स्पाइडर-मैन को लाने की योजना कई सालों से तैयार की जा रही है. उन्होंने कहा कि वह इस बदलाव में खुद भी अहम भूमिका निभाना चाहते हैं.
टॉम हॉलैंड ने 'Happy Sad Confuse Podcast में बातचीत के दौरान बताया कि 'Spider-Man: No way Home' की रिलीज के बाद से ही अगली पीढ़ी के स्पाइडर-मैन को लेकर चर्चा शुरू हो गई थी. उनके मुताबिक इस पूरी प्रक्रिया के लिए पहले से एक साफ योजना तैयार है, जिसमें समय के साथ कुछ बदलाव हो सकते हैं. हॉलैंड ने कहा कि वह चाहते हैं कि जब कोई नया कलाकार स्पाइडर-मैन बने तो वह खुद उस जिम्मेदारी को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया का हिस्सा रहें. उनका मानना है कि यह बदलाव दर्शकों के लिए भी काफी रोमांचक होगा.
हालांकि अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि टॉम हॉलैंड के बाद स्पाइडर-मैन का किरदार कौन निभाएगा लेकिन माइल्स मोरालेस का नाम सबसे मजबूत दावेदारों में माना जा रहा है. 'Spider-Man: Brand New Day' के प्रमोशन के दौरान भी हॉलैंड ने कहा था कि वह माइल्स मोरालेस को बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि जो भी युवा कलाकार इस किरदार को निभाएगा, उसे मार्गदर्शन देने में उन्हें खुशी होगी. माइल्स मोरालेस मार्वल कॉमिक्स का एक लोकप्रिय सुपरहीरो है, जिसे पहली बार साल 2011 में पेश किया गया था.
Tom Holland is reportedly set to RETIRE as Spider-Man after the trilogy. (2 more films)
— Culture Cave (@CultureCave_) August 3, 2026
Miles Morales is expected to be the MAIN Spider-Man after 'SPIDER-MAN 6'. pic.twitter.com/aTt6EwAcSq
टॉम हॉलैंड ने पहली बार साल 2016 में 'Captain America: Civil War' में स्पाइडर-मैन के रूप में एंट्री की थी. इसके बाद उन्होंने 'Spider-Man: Homecoming', 'Avengers: Infinity War', 'Avengers: Endgame', 'Spider-Man: Far From Home' और 'Spider-Man: No Way Home' जैसी फिल्मों में यह किरदार निभाया. हाल ही में रिलीज हुई 'Spider-Man: Brand New Day' में भी वह पीटर पार्कर के रूप में नजर आए हैं. फिल्म का निर्देशन डेस्टिन डैनियल क्रेटन ने किया है और इसमें जेंडया, सैडी सिंक, जैकब बैटलन, मार्क रफालो और जॉन बर्नथल जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं.